Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को सीआईडी का समन, अनियमितता मामले में होगी पूछताछ

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 09:30 PM (IST)

    14वीं जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी ने झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव और जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को पूछताछ के लिए बुलाया है। ...और पढ़ें

    14वीं जेपीएससी परीक्षा में अनियमितता मामले में आज होगी पूछताछ।

    14वीं जेपीएससी परीक्षा में अनियमितता मामले में आज होगी पूछताछ।

    HighLights

    1. 14वीं जेपीएससी अनियमितता मामले में पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को समन।

    2. सीआईडी ने गिरफ्तार आरोपितों से मिले इनपुट पर पूछताछ बुलाई।

    3. टीडीपीएल टेंडर, ओएमआर हेराफेरी पर खियांग्ते से होंगे सवाल।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितता मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सह जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को नोटिस जारी किया है।

    सीआइडी ने नोटिस के माध्यम से उन्हें मंगलवार (28 जुलाई) को पूछताछ के लिए सीआइडी मुख्यालय बुलाया है। सीआईडी पिछले तीन दिनों से पूर्व में गिरफ्तार पांच आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

    इन आरोपितों में जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता के अलावा परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के निदेशक रामवीर सिंह, मार्केटिंग मैनेजर मनोज कुमार तिवारी उर्फ अभय कुमार तिवारी व दोनों तकनीकी प्रोग्रामर उस्मान व एबाद शामिल हैं। ये पांच दिनों की रिमांड पर हैं।

    तीन दिनों की पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर सीआईडी ने पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से पूछताछ करना अनिवार्य समझा और इसी उद्देश्य से उन्हें समन किया गया है। बताते चलें कि सीआईडी जांच शुरू होने के बाद खियांग्ते ने जेपीएससी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

    टीडीपीएल को टेंडर आवंटन व अनियमितता के मामले में होनी है पूछताछ

    पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से सीआईडी टीडीपीएल को परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी सौंपने सहित कई बिंदुओं पर पूछताछ करेगी। टीडीपीएल को जब जेएसएससी ने काली सूची में डाल दिया था, उसके बावजूद जेपीएससी की परीक्षा संचालित करने की जिम्मेदारी कैसे दी गई।

    खबरें और भी

    परीक्षाओं में अनियमितता को रोकने के लिए उन्होंने क्या कदम उठाया था। परीक्षाओं में अनियमितता न हो, इसकी निगरानी के लिए उन्होंने क्या कदम उठाया। इतना ही नहीं, ओएमआर शीट में हेराफेरी, गड़बड़ियां होती रहीं और वे चुप कैसे रहे।

    क्या अनियमितता को बढ़ावा देने में उनकी भी भूमिका थी। इन सभी बिंदुओं पर सीआईडी पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से पूछताछ करेगी। सीआइडी की छानबीन अभी जारी है।

    यह भी पढ़ें- वायरल OMR शीट और परीक्षाओं पर बोले पूर्व JPSC चेयरमैन एल खियांग्ते, निष्पक्ष जांच के लिए दिया इस्तीफा

    यह भी पढ़ें- JPSC Scam: सीआईडी के निशाने पर परीक्षा कराने वाली एजेंसी टीडीपीएल, आगे और गिरफ्तारियां

    यह भी पढ़ें- JSSC की सफाई, झारखंड में आयाेग की किसी भी परीक्षा में TDPL की सहभागिता नहीं

    यह भी पढ़ें- जेपीएससी गड़बड़ी पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, अधिकारी बनने का रेट 40 लाख रुपये