Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद प्रशासन का आदेश बेअसर, अवकाश के बाद भी खोड़ा में खुले स्कूल; आठ को नोटिस जारी

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 08:59 PM (GMT+05:30)

    कांवड़ यात्रा के चलते अवकाश घोषित होने के बावजूद खोड़ा में कुछ स्कूल खुले रहे। खंड शिक्षा अधिकारी ने आठ स्कूलों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. कांवड़ यात्रा के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित था।

    2. खोड़ा में आठ स्कूल अवकाश के बावजूद खुले पाए गए।

    3. खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को नोटिस जारी किया।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कांवड़ यात्रा के चलते जिला प्रशासन द्वारा चार से 12 अगस्त तक स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है। इसके बाद भी मंगलवार को खोड़ा में स्कूल खोले गए। खंड विकास अधिकारी ने आठ स्कूलों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

    खुले थे ये स्कूल

    खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने खोड़ा के नवनीत विहार स्थित लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल, मदर्स एंजल पब्लिक स्कूल नरेश विहार, मदर्स इंडिया पब्लिक स्कूल नरेश विहार, जनहित पब्लिक स्कूल लोधी चौक, लीलावती पब्लकि स्कूल मिथिला चौक, माडर्न पब्लिक स्कूल, भारत कान्वेट पब्लिक स्कूल शनि बाजार और जेआरके पब्लिक स्कूल शनि बाजार को नोटिस जारी किया है।

    खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि स्कूलों ने आदेशों का उल्लंघन किया है। स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।