Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सलीम वास्तिक अटैक केस: जीशान के बाद दूसरा आरोपी गुलफाम भी एनकाउंटर में मारा गया

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 10:00 PM (IST)

    गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम मंगलवार शाम पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। इससे पहले मुख्य आर ...और पढ़ें

    सलीम वास्तिक पर हमला करनेवाला दूसरा आरोपी एनकाउंटर में मारा गया।

    सलीम वास्तिक पर हमला करनेवाला दूसरा आरोपी एनकाउंटर में मारा गया।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। मजहबी कट्टरता व कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दूसरा आरोपित और एक लाख का इनामी गुलफाम मंगलवार रात इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया। उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपित के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, कारतूस, तमंचा, चाकू व एक बाइक बरामद की है।

    आरोपित का छोटे भाई और एक लाख के इनामी जीशान को पुलिस ने एक मार्च को लोनी क्षेत्र में मार गिराया था। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है। इस मामले में अभी बताया गया है कि इन दोनों के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    WhatsApp Image 2026-03-03 at 22.33.46

    डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि मामले की जांच देहात जोन की पुलिस व क्राइम ब्रांच कर रही थी। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि मामले में फरार एक लाख का इनामी गुलफाम इंदिरापुरम क्षेत्र में आने वाला है। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि सूचना पर क्राइम ब्रांच व इंदिरापुरम पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान एलिवेटिड रोड के नीचे वसुंधरा में बाइक सवार दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

    इस घटना में पुलिस के दो जवान घायल हुए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गुलफाम के सीने में एक गोली लगी और वह नीचे गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथ उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में कांबिंग कर रही हैं। आरोपित के पास से पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, तमंचा, कारतूस, चाकू व बाइक बरामद की।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-03-03 at 22.33.44

    सीएम योगी की चेतावनी का हुआ असर

    27 फरवरी को सलीम पर हुए हमले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त चेतावनी दी थी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके तत्काल बाद पुलिस ने एक मार्च को कार्रवाई करते हुए एक लाख के इनामी जीशान को मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके दो दिन बाद पुलिस ने लगातार दूसरा एंकाउंटर किया और गुलफाम को ढेर कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के पीछे योगी की सख्ती ही बताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, बेटी भी घायल