Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंदिरापुरम की शिप्रा नियो सोसायटी में बाहरी लोगों का निवासियों पर हमला, मोबाइल तोड़ा गया

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 08:38 PM (IST)

    इंदिरापुरम की शिप्रा नियो सोसायटी में जनरेटर मरम्मत के दौरान कुछ बाहरी लोगों ने निवासियों से मारपीट की और एक महिला का मोबाइल तोड़ दिया। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

    HighLights

    1. शिप्रा नियो सोसायटी में जनरेटर मरम्मत के दौरान निवासियों से मारपीट।

    2. बाहरी लोगों ने सोसायटी में घुसकर महिला का मोबाइल फोन तोड़ा।

    3. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की शिप्रा नियो सोसायटी में जनरेटर रूम में मरम्मत कार्य के दौरान कुछ लोगों ने निवासियों के साथ सोसायटी में घुसकर मारपीट की।

    इस दौरान आरोपितों ने एक महिला का मोबाइल फोन जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। मामले में आरोपितों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    शिप्रा नियो सोसायटी की अध्यक्ष कल्पना सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि सोसायटी में बिजली आपूर्ति में समस्या आ रही थी। जांच करने पर सोसायटी के जनरेटर रूप में खामी का पता चला।

    बाहरी लोगों ने सोसायटी के लोगों से की मारपीट

    इस पर बृहस्पतिवार की रात फाल्ट सही करने के लिए इलेक्ट्रिशियन को बुलाया गया और जनरेटर रूप में मरम्मत का कार्य चल रहा था। इस दौरान वहां सोसायटी के चार निवासी भी मौजूद थे।

    आरोप है कि इस दौरान कमरे में बाहरी चार लोग आ गए और उन्होंने सोसायटी के लोगों से मारपीट की। शोर मचने पर वहां दो महिलाएं भी पहुंची और अन्य लोग एकत्र हो गए।

    आरोपितों ने एक महिला के हाथ से मोबाइल फोन छीन कर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। लोगों के एकत्र होने पर आरोपित वहां से भाग गए। बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया।

    मामले में उन्होंने थाने में शिकायत की है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही सोसायटी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।