Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद: घर पर सोलर पैनल लगाने के नाम पर कारोबारी से 9 लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर FIR

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:17 PM (IST)

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से सोलर पैनल लगाने के नाम पर नौ लाख रुपये की ठगी की गई। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. शालीमार गार्डन में कारोबारी से नौ लाख की ठगी।

    2. खराब सोलर पैनल लगाकर रुपये हड़पे, फिर धमकी दी।

    3. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर कारोबारी से नौ लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि रुपये लेकर आरोपितों ने खराब पैनल लगा दिया।

    शिकायत करने पर आरोपित उसे लेकर चले गए। रुपये मांगने पर आरोपितों ने उन्हें धमकी दी। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    राजेंद्र नगर सेक्टर-दो निवासी मयंक गर्ग ने बताया कि उन्होंने अपने घर सोलर पैनल लगवाना था। उन्होंने अपने दोस्त को सोलर पैनल लगवाने की बात कही तो उसने भी सोलर पैलन लगवाने की इच्छा व्यक्त की।

    दोनों दोस्तों ने सिद्धार्थ विहार स्थित सन बुल्स फ्यूचर एनर्जी लिमिटेड के निखिल राजपूत और प्रतीक कुमार से संपर्क किया। उन्होंने पांच-पांच किलोवाट के सोलर पैनल लगवाने पर नौ लाख रुपये का खर्चा आने की बात बताई। उनके रुपये देने पर सोलर पैनल लगा दिए गए।

    कुछ दिन चले फिर बंद हुए दोनों सोलर पैनल

    आरोप है कि दोनों सोलर पैनल खराब थे। कुछ दिन चलने के बाद दोनों बंद हो गए। उन्होंने निखिल व प्रतीक से इसकी शिकायत की। शिकायत पर वह सोलर पैनल उखाड़ कर ले गए। काफी समय बीतने के बाद भी उन्होंने पैनल नहीं लगाए।

    उन्होंने आरोपितों से संपर्क कर सोलर पैनल लगाने को कहा आरोप है कि उन्होंने देकर भगा दिया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते उन्होंने उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

    कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों को नोटिस भेजा जा रहा है। उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।