नाली में गिरने से गंदे हुए कपड़े तो सौतेली मां ने इतना पीटा, 6 साल की शिफा की हो गई मौत
गाजियाबाद के डासना में 6 साल की बच्ची शिफा की सौतेली मां ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। कपड़े गंदे होने पर पिता ने थप्पड़ मारा, फिर सौतेली मां निश ...और पढ़ें

गाजियाबाद के दासना में एक सौतेली मां ने अपनी छह साल की बेटी शिफा को पीट-पीटकर मार डाला। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
सौतेली मां ने 6 साल की बच्ची को पीटकर मार डाला।
कपड़े गंदे होने पर बच्ची की बेरहमी से पिटाई की गई।
पुलिस ने पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार किया।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। डासना में छह साल की मासूम बच्ची शिफा रविवार रात घर के पास खेलते हुए नाली में गिर गई। इससे बच्ची के कपड़े गंदे हो गए। शिफा जब घर लौटी तो उसके कपड़े गंदे देख पिता ने उसे थप्पड़ मार दिया।
सौतेली मां ने इसी बात पर उसकी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। बच्ची को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि वह अचेत हो गई। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया।
बच्ची के छोटे भाई चार साल के आहिल की भी पिटाई की गई। सोमवार सुबह जब बच्ची सोकर नहीं उठी तो उसे दंपती डॉक्टर के पास लेकर गए जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपित दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक वीर अब्दुल हमीद पार्क कॉलोनी निवासी अकरम की पहली पत्नी की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। पहली पत्नी से अकरम के तीन बच्चे थे। उसके बाद अकरम ने दूसरी शादी निशा परवीन के साथ की।
सौतेली मां नहीं करती थी अच्छा व्यवहार
आरोप है कि निशा पहली पत्नी के बच्चों के साथ सही व्यवहार नहीं करती थी। रविवार रात निशा ने छह वर्षीय बच्ची शिफा को खेलते हुए कपड़े गंदे करने पर पीट कर दिया। जिससे बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने पति और पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें और भी
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के मुताबिक अकरम की पहली पत्नी मुरादनगर के नेकपुर की रहने वाली थी। पड़ोसियों ने महिला के स्वजन को नेकपुर में सूचना दी तो शिफा के मामा मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बच्ची के शरीर पर चोट के निशान हैं। यह देख उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
माैके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपित अकरम और उसकी दूसरी पत्नी निशा को हिरासत में ले लिया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।