गाजियाबाद में आवारा कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया हमला, कान पर लगे पांच टांके
गाजियाबाद की एक सोसायटी के बेसमेंट में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला और उनकी दो बेटियों पर हमला कर दिया, जिससे तीन साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें

कुत्तों के हमले में घायल बच्ची।
HighLights
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों ने 3 वर्षीय बच्ची पर हमला किया।
बच्ची के कान पर लगे पांच टांके, बाजू में भी चोट आई।
सोसायटी निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। वर्षा के दौरान सोसायटी के बेसमेंट में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला और उनकी दो बेटियों पर हमला कर दिया। जिसमें तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाजू में चोट लगी है और कान पर चार-पांच टांके लगाने पड़े। स्वजन एवं सोसायटी के लोगों ने घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
सोसायटी के रहने वाले शुभम गुप्ता ने बताया कि पिता उनकी पत्नी दो बेटियों के साथ एच ब्लाक स्थित स्कूल से ई ब्लाक की ओर बेसमेंट के रास्ते जा रही थीं। इसी दौरान चार-पांच आवारा कुत्तों ने उन्हें घेर लिया। जिस पर छोटी बच्ची को उन्होंने तुरंत गोद में उठा लिया, दूसरी बेटी का कुत्तों ने स्कूल बैग खींच लिया, जिससे वह गिर गई और कुत्तों ने उसके कान व हाथ पर काट लिया।
सोसायटी में कुत्तों और बंदरों की समस्या
मां ने दूसरी छोटी बच्ची को बचाते हुए शोर मचाया, लेकिन मौके पर कोई सुरक्षा गार्ड नहीं पहुंचा। बाद में वाहन पार्क कर रहे कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर कुत्तों को भगाया। घायल बच्ची को तत्काल शिवम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसे रेबीज रोधी टीके लगाए गए।
लोगों का कहना है कि सोसायटी में कुत्तों और बंदरों की काफी ज्यादा समस्या। इसके लिए नगर निगम और प्रबंधन से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन समाधान नहीं हुआ है। सोसायटी के लोगों ने परिसर में आवारा कुत्तों से सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।