Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में डेंटल क्लीनिक पर चोरों का बार-बार धावा, 5वीं बार चोरी के बाद CCTV में कैद हुए 3 बदमाश

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:53 PM (GMT+05:30)

    गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-3 स्थित भगवती डेंटल केयर में चोरों ने पांचवीं बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. वैशाली के डेंटल क्लीनिक में पांचवीं बार चोरी हुई।

    2. चोरों ने एसी के कॉपर पाइप चुराए, सीसीटीवी में कैद।

    3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान कर रही है।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-तीन स्थित डेंटल क्लीनिक से चोर एसी कापर पाइप चुराकर ले गए। आरोप है कि चोरों ने क्लीनिक को पांचवीं बार निशाना बनाकर चोरी की है।

    चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    डाक्टर वेदांग खन्ना ने बताया कि उनका वैशाली सेक्टर-तीन में भगवती डेंटल केयर के नाम से डेंटल क्लीनिक है। एक अगस्त को चोर उनके क्लीनिक में लगे एसी की कापर पाइप चुरा कर ले गए।

    सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

    चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में तीन चोर वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले 17 अक्टूबर 2025 को चोरों ने एसी की आउटडोर यूनिट, आठ मार्च 2026 को कापर वायर और एसी कंप्रेसर चुरा कर ले गए थे।

    चोरों ने इनसे पहले भी दो बार चारी की वारदात की थी। आरोप है कि पांच बार चोरी होने के बावजूद पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस से चोरों की गिरफ्तारी और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

    एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

    खबरें और भी