Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डेटिंग ऐप पर अनजान लड़की से मिलना पड़ा भारी, गाजियाबाद में फिर सामने आया 'हनी ट्रैप' का मामला

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 09:22 AM (IST)

    गाजियाबाद के आरडीसी में डेटिंग ऐप के जरिए एक युवक को कैफे में बुलाकर मारपीट कर 13 हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

    डेटिंग ऐप टिंडर से दोस्ती कर युवक को फंसाया। इमेज एआई

    डेटिंग ऐप टिंडर से दोस्ती कर युवक को फंसाया। इमेज एआई

    HighLights

    1. डेटिंग ऐप टिंडर से दोस्ती कर युवक को फंसाया।

    2. आरडीसी के कैफे में बुलाकर मारपीट और वसूली की।

    3. पीड़ित से 13 हजार रुपये लूटे, पुलिस जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। आरडीसी में डेटिंग ऐप के जरिए युवकों को फंसाकर कैफे में ले जाने और वहां मारपीट कर रुपये वसूलने का मामला एक बार फिर सामने आया है। कविनगर थाने में एक युवक ने युवती उसकी सहेली और कैफे कर्मचारियों पर मारपीट, बंधक बनाने और 13 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।

    पीड़ित राघवेंद्र कुमार शुक्ल ने पुलिस को बताया कि उनकी पहचान टिंडर ऐप पर दीपिका रावत नाम की युवती से हुई थी। बातचीत के बाद युवती ने उन्हें शुक्रवार को मिलने के लिए आरडीसी स्थित गौर माल बुलाया। आरोप है कि माल पहुंचने पर युवती ने परिवार के लोगों के मौजूद होने की बात कहकर सामने स्थित एक कैफे में चलने को कहा।

    पीड़ित के अनुसार कैफे में पहले से मौजूद कुछ युवक शैंपेन, हुक्का और खाने-पीने का सामान मंगाने लगे। विरोध करने और कोई आर्डर न देने की बात कहने पर युवती और उसकी सहेली ने उन्हें जाने के लिए कहा। आरोप है कि बाहर निकलते समय कैफे के तीन कर्मचारियों ने उनका रास्ता रोक लिया और पीछे ले जाकर मारपीट की।

    इस दौरान जेब में रखे 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस को फोन करने का प्रयास करने पर मोबाइल छीनने की कोशिश की गई। जान बचाने के लिए उन्हें तीन हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर करने पड़े। आरडीसी क्षेत्र में पिछले दो वर्षों के दौरान हनी ट्रैप के जरिए कैफे में वसूली के कई मामले सामने आ चुके हैं।

    खबरें और भी

    इसके बावजूद पुलिस एक भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। लगातार हो रही घटनाओं से आरडीसी में बीट पुलिसिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें: मोबाइल पर चैटिंग बनी मौत की वजह? महिला गार्ड के आत्महत्या मामले में नया खुलासा