गाजियाबाद के प्रमुख तिराहा और चौराहे का होगा कायाकल्प, सुंदरीकरण के साथ सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) शहर के सेठ मुकंदलाल चौराहा और ठाकुरद्वारा तिराहा के सुंदरीकरण पर 8 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस परियोजना से यातायात व्यव ...और पढ़ें
-1777466074021_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- एआई जनरेटेड
HighLights
GDA 8 करोड़ में करेगा चौराहों का सुंदरीकरण
सेठ मुकंदलाल और ठाकुरद्वारा तिराहा में सुधार
यातायात जाम से मिलेगी राहत, शहर होगा सुंदर
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। प्राधिकरण शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहरी सौंदर्य को नया स्वरूप देने की दिशा काम कर रहा है। प्राधिकरण द्वारा करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से शहर के दो प्रमुख चौराहों सेठ मुकंदलाल चौराहा और ठाकुरद्वारा तिराहा के सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए जीडीए की ओर से टेंडर जारी किए गए हैं।
प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, दोनों चौराहे शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल हैं, जहां प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। वर्तमान में यहां यातायात दबाव अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रस्तावित परियोजना के तहत चौराहों की सड़क को मजबूत किया जाएगा, ताकि भारी वाहनों के दबाव को झेला जा सके।
वाहनों की आवाजाही में होगी आसानी
सुंदरीकरण के अंतर्गत आधुनिक एलईडी लाइटिंग, आकर्षक डिजाइन, हरित पट्टियां और ट्रैफिक सेफ्टी से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। साथ ही यातायात प्रवाह को सुचारु बनाने के लिए चौराहों की ज्योमेट्री में भी सुधार किया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही में आसानी होगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। पैदल यात्रियों के लिए भी सुरक्षित क्रॉसिंग और सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
परियोजना को तय तकनीकी मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरा कराने की तैयारी है। कार्य पूर्ण होने के बाद न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि इन चौराहों का स्वरूप भी आधुनिक और आकर्षक नजर आएगा। इससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी और शहर का सुंदरीकरण होगा।
खबरें और भी
- नन्द किशोर कलाल, उपाध्यक्ष जीडीए