Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा के डायवर्जन से लोग बेहाल, गाजियाबाद में मेरठ रोड सहित कई सड़कों पर लगा लंबा जाम

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 11:02 AM (IST)

    सावन के पहले सोमवार को गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के कारण मेरठ रोड सहित कई मार्गों पर लंबा जाम लग गया। डायवर्जन और कट बंद होने से वाहन चालकों और दैनि ...और पढ़ें

    मेरठ रोड पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम। फोटो- जागरण

    मेरठ रोड पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. सावन के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा से यातायात बाधित।

    2. गाजियाबाद के मेरठ रोड व अन्य मार्गों पर लगा लंबा जाम।

    3. डायवर्जन और कट बंद होने से वाहन चालकों को हुई परेशानी।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सावन के पहले सोमवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ और कांवड़ियों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए डायवर्जन और कट बंद से वाहन चालक बेहाल रहे।

    सुबह से मेरठ रोड, जीटी रोड और राजनगर एक्सटेंशन मुख्य मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। सुबह कामकाज के लिए निकले लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

    WhatsApp Image 2026-08-03 at 9.53.44 AM

    राजनगर एक्सटेंशन में लगा जाम।

    आज सुबह से मेरठ तिराहे पर जाम का सर्वाधिक असर नजर आ रहा है। पुलिस ने मेरठ रोड के अधिकांश कट बंद कर दिए हैं। जिससे वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है।

    WhatsApp Image 2026-08-03 at 10.48.35 AM

    मेरठ रोड पर मेरठ से दिल्ली जाने वाल लेन पर कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पूरे मार्ग को लगभग एकल मार्ग कर दिया गया है। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन का कहना है कि बुधवार से हल्के वाहनों का डायवर्जन भी लागू कर दिया जाएगा।

    WhatsApp Image 2026-08-03 at 10.46.20 AM

    मुरादनगर वन-वे होने से लगा जाम। 

    मोदीनगर में लगा जाम

    कावंड यात्रा को लेकर मोदीनगर में दिल्ली मेरठ मार्ग वनवे पर जाम लग गया। सोमवार सुबह से मेरठ रोड को केवल कावंडियों के लिए रिजर्व किया गया। दिल्ली रोड पर ही वाहन चल रहे हैं।

    एक ही सड़क पर आमने-सामने वाहन आने से जाम लग रहा है। राजचोपले पर स्थिति और गंभीर है। यातायात पुलिस व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- इंदिरापुरम-दिल्ली मार्ग पर कांवड़ियों को बड़ी राहत, अब 'जल' लेकर सीधे निकल सकेंगे भक्त

    यह भी पढ़ें- kanwar Yatra 2026: एक तरफ नानी और दूसरी तरफ गंगाजल, नोएडा के हिमांशु का मोदीनगर में हुआ स्वागत