Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanwar Yatra 2026: गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में 78 स्थानों पर लगेंगे शिविर, सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे जवान

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 07:38 AM (IST)

    ट्रांस हिंडन में कांवड़ यात्रा के लिए 78 शिविर लगाए जाएंगे, पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं। कौशांबी में जासूसी गिरोह की गिरफ्तारी के बाद सुरक् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. ट्रांस हिंडन में 78 कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे।

    2. जासूसी गिरोह के बाद सुरक्षा में विशेष सतर्कता।

    3. पुलिस मित्र, डाग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ता तैनात।

    अजय सक्सेना, साहिबाबाद। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस, खुफिया एजेंसी अलर्ट मोड पर हैं। ट्रांस हिंडन के 10 थाना क्षेत्रों में 78 कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे। कुछ शिविर को अनुमति मिल गई है। जबकि कुछ शिविर आयोजकों को जल्द मिल जाएगी। अनुमति के बाद शिविर लगने शुरू होंगे।

    कौशांबी थाना क्षेत्र में चार माह पूर्व पकड़े गए जासूसी गिरोह के बाद अधिक सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर कांवड़ शिविर, संवेदनशील स्थानों, मंदिरों, संदिग्धों व्यक्ति को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं।

    C-136-1-NOI1810-389825

    प्रभारी डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। कांवड़ लाने वालों की सुरक्षा और यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरे ट्रांस हिंडन क्षेत्र में सुरक्षा बल तैनात रहेगा। इसके साथ खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय है।

    25 स्थानों पर लगेंगे कांवड़ शिविर

    उन्होंने बताया कि साहिबाबाद थाना क्षेत्र में 25 स्थानों पर कांवड़ शिविर लगेंगे। जबकि इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में 11, शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में सात, टीला मोड थाना क्षेत्र में आठ, लिंक रोड थाना क्षेत्र में दो, कौशांबी थाना क्षेत्र में दो, खोड़ा थाना क्षेत्र में चार कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे। उधर लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में 13, ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में चार और अंकुर विहार थाना क्षेत्र में दो कांवड़ शिविर लगेंगे।

    खबरें और भी

    सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

    डीसीपी ने बताया कि कांवड़ शिविरों की सीसीटीवी, ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। हर कांवड़ शिविर में पुलिस मित्र सादे वस्त्रों में तैनात रहेंगे। पुलिस मित्र श्रद्धालुओं के बीच रहकर संदिग्ध व्यक्तियों, गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

    संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए क्यूआरटी गठित की गई हैं। पुलिस मित्र कर सूचना पर टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी और कांवड़ यात्रा में शामिल होकर गश्त करेंगे। उन्होंने बताया कि एहतियात बतौर बम निरोधक दस्ता, डाग स्क्वाड की भी तैनात रहेगी।

    जासूसी नेटवर्क के पर्दाफाश के बाद अधिक सतर्कता

    हर वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहता है लेकिन पुलिस प्रशासन इस वर्ष कांवड़ यात्रा को लेकर अधिक सतर्कता बरत रहा है। कौशांबी क्षेत्र में जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश होने के बाद अधिक सतर्कता बरती जा रही है।

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार समेत इन मेन रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाएगा यूपी रोडवेज, होगी सख्त निगरानी