Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में शादी समारोह में मचा बवाल: दूल्हा-दुल्हन पक्ष भिड़े, चाकूबाजी में कई घायल

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 06:44 AM (GMT+05:30)

    साहिबाबाद के गरिमा गार्डन स्थित भल्ला फार्म हाउस में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हे के भाई ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में शादी समारोह में मचा बवाल।

    गाजियाबाद में शादी समारोह में मचा बवाल।

    HighLights

    1. शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच झगड़ा हुआ।

    2. दूल्हे के भाई समेत अन्य पर चाकू से हमला किया गया।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के गरिमा गार्डन स्थित भल्ला फार्म हाउस में सोमवार को एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन व दूल्हा पक्ष में झगड़ा हो गया। इस दौरान दूल्हा पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में दूल्हे के भाई समेत अन्य घायल हुए हैं। मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

    फार्म हाउस में बागपत के चांदनी नगर के पाथनी गांव से शादाब की बारात आई थी। शादाब के भाई शहजाद ने बताया कि शादी होने के बाद दुल्हन व दूल्हा पक्ष खाना खा रहे थे। बारातघर में ही दुल्हन पक्ष के चचेरे भाइयों का झगड़ा हो रहा था। इस दौरान दूल्हे का भाई इसराइल वहां खड़ा होकर झगड़ा देख रहा था।

    आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया

    इस पर आरोपितों ने खाने का थाल इसराइल के सिर में मार दिया। शोर सुनकर वह अपने भाई इशाक, सोनू और बहन साजिदा के साथ बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपितों ने उनपर चाकू से भी हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान उनके हाथ पर चोट आई।

    आरोप है कि इस दौरान बहन के गले में पड़ी सोने की चेन भी टूटकर गिर गई। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर भी आरोपितों ने धमकी दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मामले में शहजाद ने टीला मोड़ थाने में तहरीर दी है।

    खबरें और भी

    एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद की सोसायटी के बेसमेंट में लगी आग, नोटिस के बाद भी आंखे मूंदे जिम्मेदार; लोग बोले- बड़े हादसे का इंतजार