गाजियाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर पति को कार से कुचलने की कोशिश नाकाम, थाने में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
गाजियाबाद के मुरादनगर में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर कार से कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर थाने में पति-पत्नी क ...और पढ़ें

मुरादनगर थाने में पति पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा। फोटो: एआई जनरेटेड
HighLights
पति ने पत्नी और प्रेमी पर कार से कुचलने का आरोप लगाया
गाजियाबाद में बाइक सवार युवक को पीछे से कार ने टक्कर मारी
थाने में पति-पत्नी के बीच जमकर गालीगलौज और हंगामा हुआ
जागरण संवाददाता, मुरादनगर। थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी पर प्रेमी साथ मिलकर उसे कार कुचलने के प्रयास का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर पति-पत्नी के बीच थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। पीड़ित ने इस संबंध में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार से टक्कर मारने और मारपीट का आरोप
नगर की एक कालोेनी में रहने वाले युवक और उसकी पत्नी के बीच दो वर्षों से विवाद चल रहा है। युवक पत्नी अपने मायके में रह रही है। मंगलवार दोपहर को युवक किसी काम के चलते बाइक द्वारा गाजियाबाद जा रहा है।
रास्ते में उखलारसी बंबे के निकट पीछे से आती एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरा, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई।
युवक उठकर देखा कि टक्कर मारने वाली कार में उसकी पत्नी अपने प्रेमी और अन्य लोगों के साथ बैठी थी। युवक ने दोनों को बुरा-भला कहा तो उन्होंने कार से बाहर निकलकर उसके साथ मारपीट की।
थाने में पति-पत्नी के बीच हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
युवक को पीटने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल युवक पहुंचा और अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर कार से कुचलने के प्रयास का आरोप लगाते हुए शिकायत की। बाद में पुलिस ने युवक की पत्नी को भी थाने बुला लिया।
दो पत्नी महिला थाने पहुंची। करीब आधे घंटे तक थाने में दोनों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा चला। एसीपी मसूरी का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, एकल शिक्षक के भरोसे 21 विद्यालय
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में आवारा कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया हमला, कान पर लगे पांच टांके