गाजियाबाद में युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, फंदे पर लटका मिला शव
लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र की रेल विहार कॉलोनी में 28 वर्षीय आशी गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव एक गेट के हैंडल पर फंदे से ...और पढ़ें
-1769647592274_m.webp)
युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
HighLights
लोनी में 28 वर्षीय युवती आशी गौतम की संदिग्ध मौत।
शव कार्यालय के गेट हैंडल पर फंदे से लटका मिला।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मामले की जांच शुरू की।
संवाद सहयोगी, लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की रेल विहार कालोनी निवासी युवती की बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवती का शव गेट के हैंडल में फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी पुलिस को कार्यालय के मालिक ने दी। फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच में जुटी है।।
आशी गौतम (28) अपनी मां के साथ रेल विहार कॉलोनी में रहती थी। वह केशव कांप्लेक्स डीएलएफ स्थित एक प्रापर्टी डीलर के कार्यालय पर काम करती थी। युवती की मां पांच दिन पहले अपने मायके लखनऊ गई हुई है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि धीरज कुमार निवासी केशव कांप्लेक्स ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनके कार्यालय में काम करने वाली आशी गौतम पुत्री अमित गौतम निवासी रेल विहार ने कमरे में लगे पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। देखा कि मृतका का शव नीचे फर्श पर पड़ा हुआ है। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम ने निरीक्षण किया। एसीपी ने बताया कि मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।