सिद्धार्थ विहार की बदहाल सड़कें: कीचड़ और गड्ढों से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोग परेशान
गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार की सड़कें भारी वाहनों और बारिश के कारण बदहाल हो गई हैं। गड्ढे और कीचड़ से राहगीरों, खासकर दोपहिया वाहन चालकों को भारी परे ...और पढ़ें
-1769641270246_m.webp)
सिद्धार्थ विहार की सड़कों की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है।
HighLights
सड़कें भारी वाहनों और बारिश से बदहाल हो गईं।
गड्ढे और कीचड़ से राहगीरों को भारी परेशानी।
स्थानीय लोगों ने तत्काल मरम्मत की मांग की।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार की सड़कों की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। मंगलवार को हुई वर्षा के बाद हालात और भी बदतर हो गए। सड़कों पर कीचड़ फैल जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित आवास विकास परिषद इस गंभीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। एनएच-9 से सिद्धार्थ विहार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर कीचड़ की भरमार है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है।
सिद्धार्थ विहार की सोसायटियों में रहने वाले हजारों लोग रोजाना इस समस्या से जूझ रहे हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है। कीचड़ के कारण फिसलन बढ़ गई है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
स्थिति यह है कि कीचड़ से बचने के लिए स्थानीय लोग मजबूरी में गलत दिशा (रान्ग साइड) से वाहन चलाने को विवश हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने और स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।