Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में लिव-इन पार्टनर का खौफनाक कदम, महिला की हत्या कर कमरे में लगाया ताला; बेटी लापता

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 02:17 PM (IST)

    गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में एक किराए के मकान से 45 वर्षीय महिला का शव मिला है, जिसके लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप है। वारदात के बाद से महिला की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गाजियाबाद में 45 वर्षीय महिला का शव बंद कमरे में मिला।

    2. लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप, सात वर्षीय बेटी लापता।

    3. पुलिस और फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच में जुटी।

    संवाद सहयोगी, (लोनी) गाजियाबाद। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी में किराए के मकान के बंद कमरे से 45 वर्षीय महिला का शव मिला है। लोगों ने मृतका के साथ लिव-इन में रहने वाले युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।

    वारदात के बाद से मृतका की बेटी लापता

    वारदात के बाद से मृतका की सात वर्षीय बेटी लापता है। पुलिस और फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच में जुटी है। मूल रूप से मुजफ्फरपुर बिहार की रहने वाली प्रमिला पवन नाम के युवक के साथ लिव-इन में सात वर्षीय बेटी विद्या के साथ करीब 10 दिन पहले ही सरवन के मकान में किराए पर रहने आई थी।

    WhatsApp Image 2026-07-27 at 2.03.56 PM

    25 जुलाई से कमरे पर ताला लगा था। सोमवार को कमरे से तेज बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा तो कमरे में प्रमिला का करीब दो दिन पुराना शव बरामद हुआ।

    आरोपित के साथ लिव-इन में रहती थी महिला

    एसीपी लोनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रमिला और पवन के लिव-इन में रहने की बात सामने आई है। दोनों छह माह से साथ रह रहे थे। दोनों के बीच आपसी मनमुटाव चल रहा था। लोगों ने पवन पर प्रमिला की हत्या करने और उसकी बेटी को साथ ले जाने का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम को भेज कर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मुकदमे में बयान बदलने पर भी मतांतरण और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, महिला ने गाजियाबाद पुलिस से लगाई गुहार

    यह भी पढ़ें- 'अम्मी को मत मारो चाचा': गाजियाबाद में मासूम गिड़गिड़ाता रहा और सनकी आशिक ने गला दबाकर महिला को मार डाला