Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरीश राणा के AIIMS पहुंचने के बाद गाजियाबाद की राज एम्पायर सोसायटी का माहौल हुआ भावुक, पसरा सन्नाटा

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 08:05 AM (GMT+05:30)

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हरीश राणा को एम्स ले जाने के बाद गाजियाबाद की राज एम्पायर सोसायटी में भावुक सन्नाटा छा गया। परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति व् ...और पढ़ें

    हरीश राणा (फाइल फोटो) को एम्स शिफ्ट किए जाने के बाद राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एंपायर सोसायटी में छाया सन्नाटा। जागरण

    हरीश राणा (फाइल फोटो) को एम्स शिफ्ट किए जाने के बाद राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एंपायर सोसायटी में छाया सन्नाटा। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रत्यक्ष इच्छामृत्यु प्रकरण में हरीश राणा को आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (एम्स) ले जाए जाने के बाद राज एम्पायर सोसायटी में शनिवार को माहौल बेहद भावुक रहा।

    हरीश राणा के दिल्ली रवाना होने के बाद से सोसायटी में एक तरह का सन्नाटा महसूस किया गया। सोसायटी में लोग परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते नजर आए।

    हरीश राणा को एम्स ले जाने के बाद सोसायटी में रहने वाले कई लोग चर्चा करते नजर आए। सोसायटी निवासियों ने बताया कि यह समय परिवार के लिए बेहद कठिन है और सभी लोग उनकी स्थिति को समझ रहे है।

    एक-दूसरे का हाल-चाल जाना

    लोग एक-दूसरे से उनके स्वास्थ्य और आगे होने वाली प्रक्रिया के बारे में भी चर्चा करते नजर आए। हालांकि सोसायटी में रोजमर्रा की गतिविधियां सामान्य रूप से चलती रहीं, लेकिन वातावरण पहले की तुलना में काफी शांत दिखाई दिया।

    लोगों की आवाजाही कम रही और बातचीत में भी गंभीरता झलकती रही। सोसायटी निवासी करन शुक्ला ने बताया कि इस कठिन समय में सोसायटी निवासी हरीश राणा के परिवार के साथ खड़े हैं। लोग लगातार परिवार से संपर्क बनाए हुए हैं और उन्हें हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दे रहे हैं।

    वहीं अन्य निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि हरीश राणा को एम्स ले जाने के बाद से सोसायटी में माहौल भावुक, शांत और गंभीर बना हुआ है, जहां हर कोई परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए उनके साथ खड़ा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- न दवा काम आई न दुआ: इच्छामृत्यु के लिए AIIMS शिफ्ट हुआ हरीश; बेटे का दर्द खत्म करने को मां-बाप ने दिल पत्थर किया

    यह भी पढ़ें- हरीश राणा एम्स में किए गए भर्ती, परिवार ने लिया अंगदान का संकल्प; 13 साल जिस बेड पर रहे वह हुआ सूना