इंदिरापुरम: नाला बना पर मुसीबत नहीं हुई कम, मंगल चौक पर अधूरे काम ने राहगीरों का चलना किया मुश्किल
इंदिरापुरम के नीतिखंड-एक में नाले के निर्माण के बाद आसपास मिट्टी का भराव और समतलीकरण न होने से गहरे गड्ढे बन गए हैं। ...और पढ़ें

सड़कों का बुरा हाल। जागरण
HighLights
नीतिखंड-एक में नाले के बाद मिट्टी भराव नहीं।
सड़क पर गहरे गड्ढों से बढ़ रहे हैं हादसे।
शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने नहीं सुनी बात।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम के नीतिखंड-एक स्थित मंगल चौक पर हाल ही में नाले का निर्माण कार्य कराया गया है। नाला बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन उसके चारों ओर मिट्टी का भराव और समतलीकरण नहीं किया गया है।
सड़क पर गहरे गड्ढे और कच्ची जगह छूट जाने के कारण आए दिन ई रिक्शा, दोपहिया वाहन और राहगीर उसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह स्थिति कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं
इंदिरापुरम वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सुदर्शन अवस्थी का कहना है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने निर्माण कार्य के पास मिट्टी का भराव और समतलीकरण की मांग की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर वह पिछले कई दिनों से वसुंधरा जोन के सिविल विभाग के सुपरवाइजर, जेई, एई से लेकर उच्च अधिकारियों तक लगातार काल कर रहे हैं लेकिन किसी ने काल नहीं उठाई।