Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंदिरापुरम में फुटपाथ से लेकर सड़क तक अतिक्रमण, शिकायत पर भी नहीं होती सुनवाई

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 08:58 AM (IST)

    इंदिरापुरम में फुटपाथों और सड़कों पर अतिक्रमण से लोग परेशान हैं, जिससे यातायात जाम और पैदल चलने में दिक्कत हो रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार ...और पढ़ें

    इंदिरापुरम के शक्ति खंड- एक में फुटपाथ ठीक होती गाड़ियां। जागरण

    इंदिरापुरम के शक्ति खंड- एक में फुटपाथ ठीक होती गाड़ियां। जागरण

    HighLights

    1. इंदिरापुरम में फुटपाथों और सड़कों पर भारी अतिक्रमण।

    2. अतिक्रमण से जाम, पैदल चलने में भारी परेशानी।

    3. शिकायतों के बावजूद प्रशासन की कोई सुनवाई नहीं।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम में फुटपाथ से लेकर सड़क तक अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। इससे क्षेत्र में जाम की समस्या भी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि तमाम बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं की जाती है। फुटपाथ घिरे रहने से लोगों को सड़क पर चलने का जोखिम उठाना पड़ता है।

    स्थानीय निवासियों ने बताया कि पूरा क्षेत्र के में अतिक्रमण से जूझ रहा है। फुटपाथों पर दुकानें, ठेले लगे हुए हैं। सड़क किनारे मोटर वर्कशॉप व कबाड़ की दुकानों से अतिक्रमण है। अवैध गतिविधियां संचालित होने से असामाजिक तत्व सक्रिय हैं।

    NCR News - 2026-08-03T085707.372

    इंदिरापुरम के शक्ति खंड- एक में फुटपाथ ठीक होती गाड़ियां। जागरण

    महिलाओं को सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है। यहां के लोग नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम समेत विभिन्न शहरों के लिए नौकरी पर जाते हैं। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती जाम की होती है। लोगों को घंटों पहले घर से निकलता पड़ता है।

    इंदिरापुरम के न्यायखंड-एक, शक्तिखंड- तीन, नीतिखंड- एक, अभयखंड-एक, अभयखंड- चार, ज्ञानखंड- एक, ज्ञानखंड- दो, ज्ञानखंड- तीन, ज्ञानखंड- चार व अन्य क्षेत्रों में लोग अतिक्रमण से परेशान हैं।

    न्यायखंड एक में अतिक्रमण लोग परेशान

    एनएच नौ से न्यायखंड- एक में प्रवेश करते ही महर्षि दयानंद चौक के पास ठेली-पटरी वालों ने जगह घेर रखी है। सुपरटेक ऑइकन सोसायटी के पास कार रिपेयरिंग, वाशिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं। इनके वाहन सड़क पर खड़े होते हैं। वाहन खड़ा कर साफ-सफाई करते हैं। इससे सुबह शाम जाम की स्थिति बनती है।

    खबरें और भी

    NCR News - 2026-08-03T085614.381

    न्यायखंड- एक में हुआ अतिक्रमण। फोटो- जागरण

    न्यायखंड- एक में पांच सोसायटी सुपरटेक ऑइकन, पत्रकार विहार, वीथ्रीएस इंद्रलोक, गौर ग्रीन विस्टा और जनता फ्लैट्स मौजूद है, वहां के करीब 20 हजार इससे परेशानी उठा रहे हैं।

    इतना ही नहीं करीब 200 मीटर के दायरे में तीन साप्ताहिक बाजार लगते हैं और दो किलोमीटर के अंदर पांच साप्ताहिक बाजार लगते है। नगर निगम निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। शिकायत वाले क्षेत्रों में फिर टीम को भेजा जाएगा।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में मानसून ने रोके विकास कार्य, न्यायखंड और इंदिरापुरम में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

     

     

     

     

    फुटपाथ और सड़कों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। आवागमन के दौरान जाम की स्थिति से जूझना पड़ता है। जिम्मेदारों ने आंखें मूंद रखी हैं।


    -

    - रितिका गौड़, निवासी, इंदिरापुरम

    जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण ही सड़कों पर उतरना पड़ता है। बीते एक वर्ष में कई बार सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा है। इसके बाद भी अतिक्रमण की समस्या से राहत नहीं मिल रही है।


    -

    - मनीषा भूषण, निवासी, इंदिरापुरम

    इंदिरापुरम की कोई भी सड़क ऐसी नहीं है, जहां अतिक्रमण न हो। अतिक्रमण यहां की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। लोगों की समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है।


    -

    - अनमोल, स्थानीय निवासी, इंदिरापुरम

    फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त कराने चाहिए। बच्चों और बुर्जुगों को सड़क पर चलने में हादसे का खतरा रहता है। शिकायत के बाद कोई समाधान नहीं होता।


    -

    -राकेश पांडे, निवासी, सुपरटेक ऑइकन