Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के फ्लैट में दंपती चला रहा था सेक्स रैकेट, वॉट्सएप पर लड़कियों की तस्वीरें भेजकर होती थी डील

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 09:13 AM (IST)

    इंदिरापुरम पुलिस ने न्यायखंड-तीन स्थित एक फ्लैट में छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने एक महिला को रेस्क्यू कर दंपती समेत चार आरोपियों ...और पढ़ें

    फ्लैट में दंपती चला रहे थे देह व्यापार, चार गिरफ्तार    (सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated)

    फ्लैट में दंपती चला रहे थे देह व्यापार, चार गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated)

    HighLights

    1. इंदिरापुरम पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया पर्दाफाश

    2. दंपती समेत चार आरोपी गिरफ्तार, एक महिला को बचाया गया

    3. महिलाओं को लालच देकर ग्राहकों से वॉट्सएप से करते थे डील

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को न्यायखंड-तीन स्थित एक फ्लैट में छापेमारी कर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रेस्क्यू कर एक महिला को इस चंगुल से निकाला। साथ ही आरोपित दंपती समेत चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

    फ्लैट पर पुलिस की अचानक रेड, चंगुल से बचाई गई महिला

    एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मुखबिर ने दंपती द्वारा फ्लैट में देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना दी। सूचना पर छापेमारी की गई। जहां अजय गुप्ता, उसकी पत्नी अमिता, खोड़ा कॉलोनी निवासी आरिफ, शाहजहांपुर जलालाबाद निवासी शगुन गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।

    एक महिला को रेस्क्यू कर निकाला गया। महिला को बयान दर्ज करने के बाद छोड़ दिया गया है। आरोपितों ने देह व्यापार संचालित करने की बात स्वीकारी है। उनके कब्जे से 8,800 रुपये और दो मोबाइल बरामद हुए।

    नौकरी का लालच देकर युवतियों से देह व्यापार

    पुलिस पूछताछ में दंपती ने बताया कि कुछ माह पहले फ्लैट किराये पर लिया था। वह वॉट्सएप से महिलाओं, युवतियों से संपर्क करते थे। उनकी फोटो ग्राहकों को भेजकर डील करते थे। महिलाओं, युवतियों को नौकरी दिलाने और रुपयों का लालच देकर बुलाते थे।

    एसीपी इंदिरापुरम ने बताया कि ग्राहकों से ली गई कुछ रकम ही महिलाओं को दी जाती थी। मोबाइल में ग्राहकों व देह व्यापार संचालन करने के साक्ष्य मिले हैं। पूछताछ के बाद आरोपितों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- खुश रहने के टिप्स देने वाली डॉ. हेमिका ने क्यों किया सुसाइड? गाजियाबाद के लोग हैरान 

    यह भी पढ़ें- kanwar Yatra 2026: एक तरफ नानी और दूसरी तरफ गंगाजल, नोएडा के हिमांशु का मोदीनगर में हुआ स्वागत