Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साहिबाबाद में कांवड़ खंडित होने पर हंगामा, पुलिस ने कांवड़िया को हरिद्वार भेजा

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 09:29 PM (IST)

    साहिबाबाद के शहीद नगर में कार से कांवड़ खंडित होने पर शिव भक्तों ने हंगामा किया। पुलिस ने कांवड़िया को अपने वाहन से हरिद्वार जल लाने के लिए भेजकर मामल ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    HighLights

    1. कार की टक्कर से कांवड़ खंडित, कांवड़ियों ने किया हंगामा।

    2. पुलिस ने अपने वाहन से कांवड़िया को हरिद्वार जल लेने भेजा।

    3. हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी भी मौके पर पहुंचे।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में शहीद नगर के पास कार की साइड लगने से एक शिव भक्त की कांवड़ खंड़ित हो गई। गुस्साए कांवड़ियों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। पुलिस के अपने वाहन से कांवडिय़ों को जल लाने के लिए हरिद्वार भेजने पर मामला शांत हो सका।

    हरिद्वार से कांवड़ लेकर दिल्ली जा रहे एक कांवड़िया साहिबाबाद थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित शहीद नगर कालोनी के सामने पहुंचा। जहां एक कार की साइड लगने से कांवड़ खंडित हो गई। जिसके बाद कांवडिय़ा हंगामा करने लगे।

    पिंकी चौधरी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

    जानकारी मिलने पर हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कांवड़ियों के साथ उन्होंने भी विरोध प्रकट किया। हंगामे की सूचना पाकर मौकेपर पहुंचे अधिकारियों ने कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया।

    कांवड़िया किसी प्रकार शांत हुए लेकिन कांवड़ियों ने प्रशासन के समक्ष हरिद्वार से जल दिला कर लाने की शर्त रखी। उनकी बात मानकर पुलिस अधिकारियों ने अपने वाहन में कांवड़िया को हरिद्वार जल लेने के लिए भेजा। रविवार को हंगामे की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ।