Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा: साहिबाबाद के भंडारों में फाइव स्टार जैसा मेन्यू, देसी घी के हलवे से लेकर मखनी दाल तक का स्वाद

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:37 PM (IST)

    साहिबाबाद के कांवड़ शिविरों में शिवभक्तों के लिए पारंपरिक पूड़ी-सब्जी की जगह अब फाइव स्टार जैसा मेन्यू परोसा जा रहा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. साहिबाबाद के कांवड़ शिविरों में फाइव स्टार जैसा मेन्यू।

    2. देसी घी का हलवा, मखनी दाल जैसे लजीज व्यंजन परोसे जा रहे।

    3. शिविरों में सुरक्षा और 24 घंटे डॉक्टर की टीम तैनात।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। जब किसी धार्मिक कार्यक्रम में भंडारे की बात आती है तो सबसे पहले हमारे दिमाग में पारंपरिक भोजन पूड़ी-सब्जी आते हैं, लेकिन बीते कुछ वर्षों से इसमें लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

    अब बदलाव यहां तक आ पहुंच गया है कि कांवड़ शिविरों के भंडारों में प्रतिदिन मेन्यू के अनुसार खाना परोसा जा रहा है। लजीज व्यंजन शिवभक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

    अर्थला में कैलावती इंटर कॉलेज के पास शिव सेवा कांवड़ समिति के तत्वावधान में 27वां विशाल कांवड़ सेवा शिविर व भंडारे का शुभारंभ हो गया है। शिविर में हर दिन अलग व्यंजन खाने को मिलेंगे। इसके लिए पूरा मेन्यू चार्ट तैयार किया गया है।

    kanwar yatra

    देशी घी का हवा, मटर के चीले, मटर-पनीर, साबूदाने की खीर, ड्राई फूड खीर और आलू की सब्जी के अलावा मखनी दाल भी खाने को मिलेगी। वहीं, पूरी के अलावा तवा व तंदूरी रोटी भी परोसी जाएंगी।

    शिविर में सुरक्षा की भी विशेष व्यवस्था की गई है। शिविर सीसीटीवी कैमरों से लैस है। डाक्टर की टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। शिवभक्तों को कोई भी परेशानी होने पर तुरंत सेवा दी जा रही। शिविर में आरपी सिंह, शेखर, अनिल, अमित दीक्षित, सचिन, जयंत, आयुष, राहुल सिंह, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।

    लजीज व्यंजनों के साथ दूध व जूस भी मिल रहा

    कनावनी पुलिया के पास श्री शिव सेवा समिति द्वारा 33वां शिविर लगाया गया है। यहां भी शिवभक्तों को लजीज व्यंजन परोसे जा रहे हैं। पूड़ी और आलू की सब्जी के मटर पनीर, छोले, रायता, खीर भी परोसे जा रहे हैं। इसके अलावा ठंडा व गर्म दूध के अलावा विभिन्न प्रकार के जूस की व्यवस्था भी की गई है।

    78649803

    समिति के अध्यक्ष प्रवीण नागर ने बताया कि हर रोज अलग व्यंजन रखे गए हैं। बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंच रहे हैं। इस मौके पर कुलदीप नागर, सतीश नागर, विकास नागर, शुभम नागर, अंकित नागर आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी