Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खोड़ा में कूड़े का अंबार, करोड़ों खर्च फिर भी बदहाल सफाई व्यवस्था

    Updated: Fri, 22 May 2026 06:48 PM (GMT+05:30)

    खोड़ा में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे 12 लाख की आबादी दुर्गंध और गंदगी से परेशान है। ...और पढ़ें

    खोड़ा में फैला कूड़े का अंबार। जागरण

    खोड़ा में फैला कूड़े का अंबार। जागरण

    HighLights

    1. खोड़ा में जगह-जगह कूड़े के ढेर से लोग परेशान।

    2. 12 लाख आबादी दुर्गंध और गंदगी से जूझ रही है।

    3. करोड़ों खर्च के बावजूद सफाई व्यवस्था बदहाल।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। फाइलों में सफाई कर्मियों की संख्या काफी है। बावजूद इसके खोड़ा में जिधर देखो उधर सिर्फ कूड़ा ही दिखता है।

    आरोप है कि वार्डों में कम सफाई कर्मी पहुंचते हैं। कूड़ा निस्तारण ठीक से न होने के कारण जगह-जगह कूड़े का अंबार लग गया है। करीब 12 लाख की आबादी कूड़ा निस्तारण न होने से परेशान है। कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध से लोग बेहाल हैं।

    आवागमन के दौरान लोगों को मुंह ढककर निकलना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों व लोगों ने आरोप लगाया कि कूड़ा निस्तारण के नाम पर फाइलों में करोड़ों खर्च हो जा रहे हैं, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।

    सफाई के नाम पर खानापूरी हो रही है। खोड़ा में सोम बाजार से लेकर लोकप्रिय विहार कालोनी के पास मुख्य द्वार के पास कूड़े का अंबार लगा हुआ है।

    इसके अलावा कॉलोनियों में भी कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वंदना विहार, वंदना एन्क्लेव, पवन विहार, इंदिरा गार्डन और अन्य कालोनियों में कूड़े का ढेर लगा रहता है।

    सफाई के नाम पर करोड़ों हो रहे खर्च

    नगर पालिका की ओर से मिली जानकारी के अनुसार द्वारा सफाई के नाम पर करीब 80 लाख रुपये प्रति माह खर्च किया जाता है। करीब 250 सफाई कर्मचारी सफाई के लिए नियुक्त है। बावजूद इसके सफाई के नाम पर खानापूरी हो रही है। जगह-जगह कूडे का अंबार लगा हुआ है।

    कभी-कभी तो एक सप्ताह बाद कूड़ा उठता है। जगह-जगह कूड़े का ढेर लग जाता है। शिकायत करो तो कर्मी आकर सफाई कर देते हैं।
    - दीपक जोशी, अध्यक्ष खोड़ा रेजिडेंट्स एसोसिएशन

    वार्ड दो में करीब 17 से 18 सफाई कर्मी नियुक्त हैं, उनमें से करीब पांच से छह सफाई कर्मी ही सफाई के लिए आते हैं। कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठता। इससे जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा गया है। लोगों का दुर्गंध से जीना बेहाल हो रहा है।

    - सतीश कुमार गुप्ता, सभासद दल के नेता

    खबरें और भी

    सफाई कर्मियों को नियमित रूप से सफाई के निर्देश दिए गए हैं। जहां सफाई नहीं हो रही है इसकी जांच कराकर सफाई कराई जाएगी।

    - शैलेंद्र सिंह, कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी

    यह भी पढ़ें- खोड़ा में चार दिन बाद बिजली आपूर्ति बहाल, डेढ़ लाख लोगों को मिली बड़ी राहत