खोड़ा में बदहाल सड़कें और ओवरफ्लो नालियां बनीं मुसीबत, मानसून में बढ़ी परेशानी
खोड़ा में बदहाल सड़कें और ओवरफ्लो होती नालियां निवासियों के लिए बड़ी समस्या बन गई हैं, जिससे आवागमन और स्वच्छता प्रभावित हो रही है। ...और पढ़ें

खोड़ा में बदहाल सड़क और नाली। जागरण
HighLights
खोड़ा में सड़कें टूटी और नालियां ओवरफ्लो, लोग परेशान।
मानसून से पहले मरम्मत का दावा, काम बारिश से रुका।
गड्ढों और जलभराव से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा में बदहाल सड़क और नाली ओवरफ्लो से लोग परेशान हैं। बदहाल सड़क पर मार्ग से गुजरना भी मुश्किल है। आवागमन के दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मुख्य सड़कों से लेकर कालोनी की सड़क टूटी हुई है। कई सड़क में गड्ढे हैं। वर्षा के समय इन सड़कों पर हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। यही हाल नालियाें का भी है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई वर्षों से नालियों की मरम्मत नहीं कराई गई है। नालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई कालोनियों में नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं। इससे गलियों में नालियों का पानी जमा रहता है। दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल है।इससे गंदगी रहती है।
पहले किया नाली-सड़क निर्माण का दावा, बाद में...
नगर पालिका परिषद द्वारा मानसून से पहले नाली और सड़क का निर्माण करने का दावा किया गया था। वर्षा के समय जलभराव हो जाता है।
इस दौरान नालियां और सड़के पानी में डूब जाती हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मानसून आ गया है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
दो वार्डों में सड़क और नाली का काम शुरु कराया गया है। वर्षा के कारण काम रुक गया है। वर्षा बंद होने के बाद काम कराया जाएगा।
- अनुज गोयल, अवर अभियंता
यह भी पढ़ें- खोड़ा की 'भूलभुलैया' गलियों को कब मिलेगी पहचान? टेंडर ही नहीं हुआ, लोहे के बोर्ड लगाने की योजना लटकी