यश की ‘Toxic’ से सैंडलवुड में डेब्यू करेंगे गाजियाबाद के 9 साल के कृषिव जिंदल, पहले भी दिखा चुके हैं दम
गाजियाबाद के नौ वर्षीय बाल कलाकार कृषिव जिंदल आज रिलीज हो रही यश की पैन इंडिया फिल्म 'टाक्सिक' से सैंडलवुड ...और पढ़ें

यश की टाक्सिक से सैंडलवुड में गाजियाबाद के कृषिव जिंदल की एंट्री।
HighLights
नौ वर्षीय कृषिव जिंदल 'टाक्सिक' से सैंडलवुड में डेब्यू कर रहे।
गाजियाबाद के कृषिव ने 'शहजादा' और कई वेब सीरीज में काम किया।
'टाक्सिक' फिल्म आज 12 हजार स्क्रीन पर रिलीज हो रही है।
शाहनवाज अली, गाजियाबाद। दक्षिण भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म टाक्सिक से नौ वर्षीय बाल कलाकार कृषिव जिंदल सैंडलवुड में कदम रखने जा रहे हैं। राकिंग स्टार यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 26 अगस्त (आज) को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
फिल्म में क्रिशिव महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। गाजियाबाद के रहने वाले क्रिशिव इससे पहले बालीवुड फिल्म शहजादा में कार्तिक आर्यन के बचपन का किरदार निभा चुके हैं।
गाजियाबाद में इंदिरापुरम के रहने वाले कृषिव इससे पहले बालीवुड फिल्म शहजादा में कार्तिक आर्यन के बचपन का किरदार निभा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने नेटफ्लिक्स की खाकी, द बिहार चैप्टर जियो हाटस्टार की स्पेशल आप्स-2 और अमेजन प्राइम वीडियो की सपने वर्सेज एवरीवन जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है।

शार्ट फिल्म हिराएथ, पुतुल और मुकुंद में भी उनका अभिनय देखने को मिला है। क्रिशिव विज्ञापन जगत में भी सक्रिय हैं। कृषिव हुंडई, डिटाल, विम, लक्स कोजी, पेपरबोट, एथर, डी-2-एच, टाटा टी समेत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के विज्ञापनों में काम किया है। वह अभिनेता आयुष्मान खुराना, वरुण धवन और क्रिकेटर ऋषभ पंत जैसे चेहरों के साथ भी विज्ञापन कर चुके हैं।
अभिनय के साथ बहुमुखी प्रतिभा
कृषिव के पिता अंकुश जिंदल बिजनेसमैन हैं। उनकी मम्मी नेहा जिंदल ने बताया कि कृषिव एडवांस डांस, जिम्नास्टिक्स और ताइक्वांडो में भी दक्ष हैं। हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, अंग्रेजी और मराठी भाषाओं में काम करने की क्षमता के साथ वह पैन इंडिया प्रोजेक्ट्स के साथ काम कर रहे है।
-1787696802872.webp)
कृषिव को एक वर्ष की उम्र में पहला विज्ञापन पीडियाश्योर का मिला। टाक्सिक के साथ कृषि व का किरदार उनके अब तक के करियर की बड़ी भूमिकाओं में माना जा रहा है। फिल्म की रिलीज के साथ अब दर्शकों की नजर इस युवा कलाकार के अभिनय पर भी रहेगी। इस वर्ष वह दो अन्य फिल्मों में भी अभिनय करते नजर आएंगे।
देश में 12 हजार और गाजियाबाद में 10 स्क्रीन पर रिलीज आज
यश की फिल्म टाक्सिक (ए फेयरी फार ग्राेअन अप्स) दुनिया भर में करीब 12 हजार स्क्रीन पर 26 अगस्त 2026 को रिलीज हो रही है। यह फिल्म कन्नड़ के अलावा हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भाषा में है। गाजियाबाद में 10 प्रमुख सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स में रिलीज हो रही है।
