Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लोनी में 11 हजार की लाइन क्षतिग्रस्त होने से 18 घंटे बिजली गुल, लोग परेशान

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 09:10 PM (GMT+05:30)

    लोनी बॉर्डर की कॉलोनियों में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से 18 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे हजारों उपभोक्ताओं को पानी सहित कई समस्याओं ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. 11 हजार वोल्ट की लाइन क्षतिग्रस्त, 18 घंटे बिजली गुल।

    2. नगर पालिका की खुदाई से लोनी में हुआ फाल्ट।

    3. हजारों उपभोक्ताओं को पेयजल और अन्य समस्याओं का सामना।

    संवाद सहयोगी, लोनी। बलराम नगर बिजली घर से लोनी बार्डर स्थित कालोनियों की 11 हजार विद्युत लाइन में बुधवार रात खराबी आ गई। जिसके चलते कई कालोनियों की हजारों उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हो गई।

    इस बीच कर्मचारियों को फाल्ट सही कर आपूर्ति बहाल करने में 18 घंटे का समय लग गया। इससे लोगों को पेयजल समेत अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा।

    बलराम नगर बिजली घर से लोनी बार्डर क्षेत्र स्थित कालोनियों को आने वाली 11हजार लाइन पिलर नंबर 63 के सामने नगर पालिका द्वारा नाले की खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई।

    पानी की समस्या का भी करना पड़ रहा सामना

    इससे जवाहर नगर, बलराज नगर, इंद्रा इंक्लेव, तिलक राम कालोनी राज नगर समेत आधा दर्जन कालोनी की आपूर्ति बाधित हो गई। सुशील, अरुण, राजकुमार, टिल्लू, विष्णु, रमेश ने बताया कि बुधवार रात 10 बजे बिजली जाने के बाद बृहस्पतिवार शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल नहीं हुई है।

    बिजली न आने से लोगों को बिजली के साथ साथ पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। रहा है। वहीं छोटे कारोबारी को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

    अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि बुधवार रात नगरपालिका द्वारा नाले की खुदाई के दौरान पिलर नंबर 63 के सामने 11 हजार की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी।

    गहरा गड्ढा होने से उसमें जलभराव हो गया था। जलनिकासी कर लगातार मेहनत के बाद भी फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।