Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लोनी की नाईपुरा कॉलोनी में सीवर जाम से जलभराव और गंदगी का अंबार, बढ़ा बीमारियों का खतरा

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 07:26 PM (IST)

    लोनी की नाईपुरा कॉलोनी में सीवर जाम और नालियों की सफाई न होने से गंभीर जलभराव और गंदगी की समस्या है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ...और पढ़ें

    गली में भरा पानी। जागरण

    गली में भरा पानी। जागरण

    HighLights

    1. नाईपुरा कॉलोनी में सीवर जाम और नालियों की सफाई न होना।

    2. जलभराव और गंदगी से बीमारियों का खतरा, राहगीरों को परेशानी।

    3. निवासियों की शिकायत पर नगर पालिका से समाधान का आश्वासन।

    संवाद सहयोगी, लोनी। नाईपुरा कालोनी में सीवर जाम व नालियों की सफाई न होने के कारण जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से सीवर लाइन चोक पड़ी हुई है। इसके कारण नालियों के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।

    नालियों का गंदा पानी सड़क पर भर गया है। गंदे पानी में मच्छर काफी पनप रहे हैं। मच्छरों के कारण कालोनी में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है।

    लोगों का कहना है कि पानी की निकासी के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    दुर्गंध और गंदगी के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। वर्षा के दिनों में गली में तालाब जैसा नजारा रहता हैष लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

    घरों के बाहर हो रही गंदगी बीमारियों को न्यौता दे रही है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं।

    नगर पालिका द्वारा टैक्स वसूला जाता है, लेकिन यहां सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। नगर पालिका में कई बार शिकायत की है। अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
    प्रेम चंद, स्थानीय निवासी

    कॉलोनी में गली निर्माण न होने से गलियों में जलभराव हो रहा है। जलभराव और गंदगी से बीमारियों का खतरा बना रहता है।
    ऊषा देवी, स्थानीय निवासी

    गलियों में सड़क और नालियों का निर्माण नहीं होने से घरों से निकलने वाला पानी जगह-जगह भर जाता है। इससे दुर्गंध के साथ ही बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

    कमलेश, स्थानीय निवासी

    नगर पालिका से नालियों की सफाई करने के लिए कर्मी कभी-कभी आते हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं इसे दुर्गंध उठती रहती है।
    -रजनी, स्थानीय निवासी

    कॉलोनी में सुविधाओं का इतना अभाव है कि घर से निकलते ही समस्याएं दिखती हैं। जलभराव व गंदगी सबसे बड़ी समस्या है।
    -महारानी, स्थानीय निवासी

    कॉलोनी में नगर पालिका द्वारा सुविधा नहीं दी जा रही हैं। जब भी लोग नगर पालिका में शिकायत करते हैं तो आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है।
    इंद्रपाल, स्थानीय निवासी

    नाली और सीवर जाम की शिकायत मिली है। इसका समाधान जल्द करा दिाय जाएगा। पालिका सफाई कर्मी नियमित सफाई के लिए जाते हैं। लोगों के स्वास्थ्य के प्रति नगर पालिका पूरी तरह से गंभीर है।
    राजकुमार, सफाई निरीक्षक नगरपालिका लोनी