Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चा चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, तीन और सदस्य नकली नोटों संग दबोचे गए

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 08:30 PM (IST)

    लोनी पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह के तीन और सदस्यों को 2500 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    बच्चा चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार।

    बच्चा चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार।

    संवाद सहयोगी, लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके कब्जे से 2500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं।

    पुलिस इनसे पहले 13 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उनके कब्जे से अपहृत बच्चा और ढाई लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

    एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 26 मई को पूजा कालोनी से हिना के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। उनकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर राबिया, मनोज उर्फ मोनू और पूजा, सुनील कुमार, संजय, राजेंद्र सिंह, पवन कुमार, विनीत कुमार, कृष्णा देवी, फरमीना, ज्योति और कुसुम को गिरफ्तार किया गया था।

    ढाई लाख के नकली नोट भी बरामद

    उनके कब्जे से बच्चा और करीब ढाई लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए थे। पुलिस पूछताछ के दौरान छह अन्य सदस्यों के नाम प्रकाश में आए थे। जिसके बाद पुलिस ने दिल्ली खजूरी निवासी नदीम खान को दो हजार के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था।

    उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर दिल्ली बदरपुर निवासी तरन्नुम, गुरुग्राम निवासी करुणा और दिल्ली उत्तम नगर निवासी अनिल लकडा को गिरफ्तार किया गया है।

    इनके कब्जे से 2500 के नकली नोट और चार मोबाइल बरामद हुए हैं। एसीपी ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ के दौरान कुछ अन्य नाम प्रकाश में आए हैं। गिरोह के उन सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।