Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अश्लील फोटो डिलीट कराने बुलाया और फिर... मोदीनगर में युवती के साथ खौफनाक वारदात

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 04:23 PM (GMT+05:30)

    मोदीनगर में अश्लील फोटो डिलीट करने के बहाने एक युवती को घर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट भी की गई, जिसके बाद आ ...और पढ़ें

    मोदीनगर में अश्लील फोटो डिलीट कराने के बहाने घर पर बुलाकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश की गई।

    मोदीनगर में अश्लील फोटो डिलीट कराने के बहाने घर पर बुलाकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश की गई।

    HighLights

    1. अश्लील फोटो डिलीट कराने के बहाने युवती को बुलाया घर।

    2. मोदीनगर में युवती से दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट भी की।

    3. आरोपी जावेद के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी।

    जागरण संवाददाता, मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अश्लील फोटो डिलीट कराने के बहाने घर पर बुलाकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध पर युवती के साथ मारपीट की गई। आरोपित की बहन के साथ युवती की दोस्ती थी। उसी ने चोरी से युवती के अश्लील फोटो क्लिक कर लिये थे। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

    एक गांव की युवती एक कॉलेज की छात्रा हैं। उनके मुताबिक, उनकी एक दोस्त है। कुछ समय पहले कपड़े बदलते हुए दोस्त ने उनके कुछ फोटो चोरी से मोबाइल में क्लिक कर लिये थे। उन फोटो को दिखाकर वह युवती का मजाक बनाती थी। युवती फोटो को डिलीट करने के लिए लगातार दोस्त से बाेलती थी। लेकिन वह डिलीट नहीं कर रही थी। अब दो दिन पहले दोस्त का भाई युवती को रास्ते में मिला।

    आरोपित ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी

    उसने उन फोटो के बारे में युवती से बात की। उसने कहा वह उन फोटो को अभी डिलीट करा देगा। इसी तरह झांसे में लेकर आरोपित युवती को अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां आरोपित ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। उनके कपड़े तक फाड़ने का आरोप है। विरोध पर मारपीट की गई। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित भाग निकला।

    जावेद के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया

    युवती किसी तरह घर पहुंची और स्वजन को आबपीती सुनाई। इसके बाद थाने में शिकायत दी। मामले में बुधवार को हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी भी मोदीनगर थाने पहुंचे और एसएचओ से गिरफ्तारी की मांग की। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपित जावेद के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल में बवाल, मरीज की पत्नी ने नर्सों को पीटा; वजह कर देगी हैरान