Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जिन हाथों से मिलती मुखाग्नि, उन्हीं हाथों से मिली मौत; मोदीनगर हत्याकांड की Inside Story

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 08:51 AM (IST)

    मोदीनगर में संपत्ति के लालच में बेटे निखिल ने अपने पिता हरिओम की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता ने बेटे को काफी प्यार और समर्थन दिया था, लेकिन बेटे ने न ...और पढ़ें

    पिता-पुत्र का फाइल फोटो। जागरण

    पिता-पुत्र का फाइल फोटो। जागरण

    HighLights

    1. बेटे निखिल ने संपत्ति के लिए पिता हरिओम को मारा।

    2. पिता ने बेटे को दो दुकानों का किराया, जमीन दी थी।

    3. मोदीनगर में रिश्तों के कत्ल की यह दूसरी घटना है।

    जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। इससे बड़ा दुर्भाग्य किसी पिता के लिया क्या होगा कि जिन हाथों से उन्हें मुखाग्नि मिलती उन्हीं हाथों से मौत मिली। बुढ़ापे का सहारा बनने के बजाए बेटा ही पिता की जान का दुश्मन बन गया।

    अपने हित के सामने निखिल को पिता की अहमियत शून्य दिखी। जिस पिता की ऊंगली पकड़कर निखिल ने अपने पैरों पर खड़ा होना सीखा, उसी पिता को गाेली मारते हुए निखिल के हाथ नहीं कांपे। संपत्ति की चाह ने पिता-पुत्र के रिश्तों को दरकिनार करके केवल निजी स्वार्थ को आगे रखा। वह संपत्ति जो भविष्य में निखिल को मिलनी ही थी। उसे जल्दी पाने की मंशा ने पिता को रास्ते से हटाने से भी परहेज नहीं किया।

    निखिल से था अधिक लगाव

    हरिओम का नीशू के मुकाबले निखिल से अधिक लगाव था। नीशू को गोली मामले में हरिओम ने निखिल का बचाव किया। उसके साथ खड़े रहे। उसी की खुशी के लिए दो दुकानों का किराया व 25 बीघा जमीन की कमाई दी। लेकिन फिर भी निखिल ने पिता के प्यार को नहीं समझा।

    रिश्तों का भी कत्ल हुआ

    हरिओम ने कभी भी नहीं सोचा था कि इसी बेटे के हाथों उनकी मौत लिखी है। मोदीनगर में एक हफ्ते के भीतर हुई हत्या की दो घटनाओं में रिश्तों का भी कत्ल हुआ है। वे रिश्ते जो एक-दूसरे के बचाव में खड़े होते है यहां वे ही एक-दूसरे के दुश्मन बन गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने पिता को गोलियों से भूना, 8 साल पहले छोटे भाई की भी जान लेने की थी कोशिश

    फफराना रोड पर ससुर अनार सिंह की हत्या का मामला शांत अभी नहीं था कि पिता की हत्या का भी मामला सामने आ गया। दोनों घटनाओं में मानवता शर्मशार हुई।