नशे में टल्ली पुलिसकर्मी का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी में ही जमीन पर रेंगते आया नजर; वीडियो वायरल
गाजियाबाद के मोदीनगर में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में ...और पढ़ें
HighLights
मोदीनगर में नशे में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल।
पुलिसकर्मी ने सड़क पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा।
एसीपी मोदीनगर ने जांच के आदेश दिए।
जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के मोदीनगर में दिल्ली मेरठ मार्ग पर हरमुखपुरी कॉलोनी के पास नशे में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिसकर्मी ने इस दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने संभालने की कोशिश की। लेकिन वह शांत नहीं हुआ। आसपास के लोगों ने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
अलग-अलग 5 वीडियो वायरल
पुलिसकर्मी के अलग-अलग 5 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जो बृहस्पतिवार रात 12 बजे के बताए जा रहे हैं।
जमीन पर लेटा पुलिसकर्मी
वीडियो में यूपी पुलिस की वर्दी में एक पुलिसकर्मी बाइक पर नशे में धुत दिख रहा है। नशे में धुत पुलिसकर्मी झूमता हुआ बाइक समेत सड़क पर गिर जाता है। कभी वह सड़क पर लेट जाता है और कभी रेंगने लगता है।
काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया
वहीं, मौके पर जमा लोग नशे में धुत वर्दीधारी को संभालने का प्रयास करते हैं, मगर वह उनके काबू में नहीं आता। काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता है। गोविंदपुरी चौकी पुलिस भी उसे समझाने का प्रयास करती है।
बताया गया कि काफी मशक्कत के बाद चौकी पुलिस नशे में चूर वर्दीधारी को किसी तरह अपने साथ ले जाते है। वीडियो पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। पुलिसकर्मी किसी अन्य जनपद में तैनात है। उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के फेमस रेस्टोरेंट में सैंडविच में रेंगता दिखा कीड़ा, वीडियो वायरल होते ही मालिक ने मांगी माफी
