गाजियाबाद: घर के बाहर खड़े युवक को पेट में मारी गोली, हालत गंभीर; हमलावरों की तलाश में जुटी मोदीनगर पुलिस
गाजियाबाद के मोदीनगर में बुधवार देर रात प्रशांत नामक युवक को घर के बाहर गोली मार दी गई। पुलिस मामले को जमीनी विवाद से जोड़कर देख रही है और जांच में जु ...और पढ़ें
-1778123942626_m.webp)
मोदीनगर के गांव पूठरी में युवक को गोली मारने के बाद जांच में जुटी पुलिस। जागरण
HighLights
मोदीनगर में युवक प्रशांत को घर के बाहर गोली मारी।
पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक।
पुलिस जमीनी रंजिश के एंगल से मामले की जांच कर रही।
जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर में निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव पूठरी में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हो गई।
देर रात घर के बाहर खड़े प्रशांत नाम के युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के पेट में लगी है। आरोपी कार से आए थे।
जानकारी के अनुसार, युवक को गोली लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी तमंचा मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में दिनदहाड़े फायरिंग कर एटीएम कैश वैन लूटी, ड्राइवर को बंधक बनाकर 25 लाख नकद लेकर बदमाश फरार
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए प्रशांत को मोदीनगर से गाजियाबाद के अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस मामले को जमीनी रंजिश से जोड़कर देख रही है। फिलहाल कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। अपने स्तर से पुलिस छानबीन में जुटी है।