विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोदीनगर: 15 वर्षीय किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पेट दर्द पर हुआ खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

Published: Wed, 12 Aug 2026 06:41 PM (IST)

गाजियाबाद के मोदीनगर में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसकी जानकारी उसके गर्भवती होने पर परिजनों को हुई।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. मोदीनगर में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला।

  2. गर्भवती होने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली।

  3. पड़ोसी आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज।

जागरण संवाददाता, निवाड़ी(मोदीनगर)। गाजियाबाद से सटे मोदीनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक कस्बे में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अब किशोरी गर्भवती हुई तो स्वजन को घटना के बारे में पता चला।

आरोपित पड़ोस में ही रहता है। उसने दुष्कर्म की शिकायत करने पर किशोरी को हत्या की धमकी दी थी। इसलिए घबराकर किशोरी शांत हो गई। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

एक कस्बे के व्यक्ति के मुताबिक, उनकी 15 वर्षीय बेटी एक स्कूल की छात्रा हैं। दो दिन पहले किशोरी की अचानक तबीयत खराब हो गई। उनके पेट में दर्द के साथ उल्टी होनी लगी।

इस पर स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचें। जहां चिकित्सकों ने बताया कि किशोरी दो महीने की गर्भवती हैं। इतना सुन स्वजन के होश उड़ गए।

दो महीने पहले हुआ दुष्कर्म

उन्होंने किशोरी से सख्ती से पूछा तो पता चला कि एक आरोपित पड़ोसी काफी समय से किशोरी को तंग कर रहा था। दो महीने पहले वह घर पर थी। स्वजन किसी काम से बाहर गए थे।

इस बीच आरोपित मौका पाकर घर में आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट भी की। किसी से भी इस बारे में बताने पर हत्या की धमकी दी।

किशोरी आरोपित की धमकी से शांत हो गई। इसपर किशोरी के स्वजन आरोपित के घर पहुंचे और उसकी करतूत का विरोध किया। आरोप है कि इसपर आरोपित ने उनके साथ भी गाली-गलौज कर दी। परेशान होकर उन्होंने थाने में शिकायत दी।

आरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार

आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। खिंदौड़ा रजवाहे के पास से आरोपित को पकड़ा।

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में गोकशी के शक में मां-बेटी को सरेराह जड़े थप्पड, हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों पर केस दर्ज

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष को सरेराह पीटा, पांच नामजद और आठ अज्ञात पर केस दर्ज