गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगा लंबा जाम, घंटों जूझते रहे वाहन चालक; भारी पुलिस बल की तैनाती
मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर रविवार को फिर लंबा जाम लगा। राजचौपले से महेंद्रपुरी गेट तक वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे दो मिनट का सफर तय करने में ...और पढ़ें
-1768134970523_m.webp)
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदीनगर में रविवार को फिर से जाम लग गया।
HighLights
मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगा लंबा जाम।
आरओबी निर्माण के कारण हापुड़ रोड पर वन-वे यातायात।
वाहन चालकों को घंटों तक जाम में जूझना पड़ा।
जागरण संवाददाता, मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदीनगर में रविवार को फिर से जाम लग गया। राजचौपले से लेकर महेंद्रपुरी गेट तक वाहनों की कतार पहुंच गई। महज दो मिनट की दूरी को तय करने में चालकों को घंटा लग गया। पूरे दिन रूक-रूककर जाम लगता रहा। पुलिस यातायात व्यवस्था को दुरस्त कराने में जुटी थी। लेकिन जाम की विकराल स्थिति के आगे पुलिस भी बेबस नजर आई।
इन दिनों मोदीनगर राजचौपले के पास हापुड़ राेड पर आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में हापुड़ रोड को कुछ दूरी तक वन-वे किया गया है। यहां पर वाहन आमने-सामने आने पर जाम की स्थिति बनती है। वाहनों की कतार राजचौपले तक पहुंच जाती है। ऐसा ही रविवार को भी हुआ।
दोपहर के समय स्थिति और विकराल रही
जाम के चलते वाहनों की कतार राजचौपले तक पहुंचीं तो गोविंदपुरी की तरफ से आ रहे वाहनों को आगे जाने की जगह नहीं मिली और दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लगने लगा। देखते ही देखते वाहनों की कतार लंबी हाेती चली गई। अंबर यू-टर्न के सामने से वाहन नहीं मुड़ने के चलते सड़क के दूसरी तरफ भी जाम लग गया। दोपहर के समय स्थिति और विकराल रही। जाम में फंसकर वाहन चालकाें को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एसीपी मोदीनगर ने बताया कि यातायात व्यवस्था काे लेकर राजचौपले पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी थी, तत्काल पुलिस ने यातायात सामान्य करा दिया था।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में टॉफी देकर आठ वर्षीय बच्चे से कुकर्म की कोशिश, आरोपित को लोगों ने जमकर की पिटाई