कौशांबी डिपो से मुरादाबाद के लिए चलेंगी 10 ई-बसें, हर आधे घंटे में मिलेगी सेवा
कौशांबी डिपो से मुरादाबाद के लिए 10 नई ई-बसों का संचालन जल्द शुरू होगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम एक सप्ताह में चार्जिंग स्टेशन का कार्य पूर ...और पढ़ें
-1775323226950_m.webp)
मुरादाबाद के लिए 10 नई ई-बसों का संचालन जल्द शुरू होगा।
HighLights
कौशांबी डिपो से मुरादाबाद के लिए 10 ई-बसें चलेंगी।
चार्जिंग स्टेशन का कार्य एक सप्ताह में पूरा होगा।
यात्रियों को हर आधे घंटे में ई-बस सेवा मिलेगी।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुरादाबाद के लिए कौशांबी डिपो से 10 ई-बसों का संचालन करने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों का दावा है कि एक सप्ताह में चार्जिंग स्टेशन का कार्य पूरा होते ही संचालन शुरू हो जाएगा। यात्रियों को हर आधे घंटे में ई-बस सेवा मिलेगी।
साहिबाबाद डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनाने का कार्य तेजी किया जा रहा है। यहां से ई-बसों की चार्जिंग कर संचालन किया जाएगा। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा। इसी के साथ मुरादाबाद के लिए बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
जिस शहरों में चार्जिंग की सुविधा, उसी में बसों का संचालन
इस माह बची हुई सभी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। दरअसल जिले को 37 ई-बसें मिली थीं। इनमें से महज 10 बसों का संचालन किया जा रहा है। मुरादाबाद के लिए 10 बसों का संचालन होने के बाद भी 17 बसें रह जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि जिन शहरों में बसों के चार्जिंग की सुविधा मिल जाएगी, उन्हीं शहरों के लिए संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
ई-बसों का संचालन करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। सबसे पहले मुरादाबाद के लिए ई-बसों का कौशांबी से संचालन किया जाएगा। हर आधे घंटे में बस सेवा मिलेगी। - राजेश कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, साहिबाबाद डिपो
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कूड़ा फैलाने वालों की खैर नहीं, CCTV से की जाएगी निगरानी; 5000 से 50000 तक लगेगा जुर्माना