Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में कूड़ा फैलाने वालों की खैर नहीं, CCTV से की जाएगी निगरानी; 5000 से 50000 तक लगेगा जुर्माना

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 09:32 PM (IST)

    गाजियाबाद नगर निगम ने कचरा निस्तारण पर सख्ती बढ़ा दी है। अब इधर-उधर कूड़ा फेंकने पर 5,000 से 50,000 रुपये तक का जुर्माना लगेगा। सफाई नायकों को निर्देश ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई। फोटो: एआई जनरेटेड

    गाजियाबाद में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई। फोटो: एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. कचरा फेंकने पर 5,000 से 50,000 रुपये तक का जुर्माना

    2. सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी, वाहन चालकों पर भी कार्रवाई

    3. डोर-टू-डोर कलेक्शन के बावजूद शिकायतों पर निगम सख्त

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नगर निगम अब कचरा निस्तारण को लेकर सख्ती करने जा रहा है। इधर-उधर कूड़ा फेंकने पर जुर्माना लगेगा। इस संबंध में सभी सफाई नायकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    कूड़ा गाड़ियों की भी होगी निगरानी

    नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मिथिलेश के अनुसार डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के बाद कूड़ा गाड़ी की निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन के आसपास और बाहर कूड़ा डालने पर वाहन चालक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

    रास्ते में कूड़ा फेंकने पर भी होगी कार्रवाई

    ऊपर तक कूड़े से भरी गाड़ी को लेकर मार्ग पर चलते समय कूड़ा बिखरने और खुला लेकर चलने पर भी कार्रवाई होगी। इसके लिए शहर में लगे सीसीटीवी की मदद ली जाएगी। इसके साथ ही कालोनियों और बाजारों में कहीं भी कूड़ा डालने वाले लोगों की भी सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।

    शहर को गंदा करने पर लगेगा जुर्माना

    शहर को गंदा करने पर संबंधित पर पांच हजार से लेकर 50 हजार तक का जुर्माना लगाया जाएगा। अधिकारी लगातार शहर के कचरा निस्तारण पर विशेष कार्यवाही कर रहे हैं।

    पांचों जोन में चल रहे स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन

    पांचों जोन में कचरा पृथक्करण तथा कचरा निस्तारण के लिए स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन का संचालन किया जा रहा है। गीले कचरे को अलग करना तथा सूखे कचरे को अलग करने को जन जागरूकता अभियान भी निगम द्वारा चलाया जा रहा है।

    कचरा निस्तारण को लेकर लगातार बैठकें

    नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ कचरा पृथक्करण तथा कचरा निस्तारण के लिए लगातार विशेष बैठक की जा रही हैं, लेकिन जगह-जगह कूड़ा फैलने की रोज ढेरों शिकायत अधिकारियों और पार्षदों के पास पहुंच रही हैं।

    खबरें और भी

    शहर में कई स्थानों पर संचालित हैं प्लांट

    यह स्थिति तब है जबकि शहर से निकलने वाले कचरे का निस्तारण करने के लिए और कचरा पृथक्करण करने के लिए सभी जोन में प्लांट और गार्बेज फैक्ट्री संचालित हैं। इनके माध्यम से कार्य किया जा रहा है, जिसमें आधुनिक मशीन भी लगी हुई है।

    इन स्थानों से हो रहा कचरे का निस्तारण

    सिटी में सिहानी रेत मंडी गार्बेज फैक्ट्री, विजयनगर में अकबरपुर बहरामपुर ट्रांसफर स्टेशन, मोहन नगर में राजेंद्र नगर ट्रांसफर स्टेशन, कविनगर जोन में गोविंदपुरम में स्थापित स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन और वसुंधरा जोन में साहिबाबाद साइट फोर क्षेत्र में स्थापित गार्बेज फैक्ट्री के माध्यम से गीला कचरा अलग तथा सूखा कचरा अलग करने का कार्य किया जा रहा है।

    हर घर को गीला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए डस्टबिन रखने के लिए मोटिवेट भी किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Deh Vyapar: 2000 से 5000 तक रेट, यूपी में स्पा सेंटरों की आड़ में कहां चल रही थी जिस्मफरोशी? 16 लड़कियां बरामद