Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Deh Vyapar: 2000 से 5000 तक रेट, यूपी में स्पा सेंटरों की आड़ में कहां चल रही थी जिस्मफरोशी? 16 लड़कियां बरामद

    Updated: Tue, 13 Jan 2026 09:53 PM (IST)

    मेरठ में पुलिस ने चार स्पा सेंटरों पर छापा मारकर बड़े जिस्मफरोशी रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में 16 लड़कियों को बचाया गया और चार संचालिकाओं सम ...और पढ़ें

    पुलिस गिरफ्त में नौचंदी थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित स्पा सेंटर से बरामद युवततियां। जागरण

    पुलिस गिरफ्त में नौचंदी थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित स्पा सेंटर से बरामद युवततियां। जागरण


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मेरठ। शहर के चार स्पा सेंटरों की आड में बड़े पैमाने पर जिस्मफरोशी चल रही है। एसएसपी ने सीओ सिविल लाइन के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें बनाकर एक साथ छापामारी की। मौके से पुलिस ने सभी स्पा सेंटर से 16 लड़कियों को बरामद कर चार संचालिकाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

    स्पा सेंटरों में दो से पांच हजार रुपये का रेट फिक्स था। वाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेजकर बुलाया जाता है। सभी 16 लड़कियों के स्वजन को बुलाकर थाने से सिपुर्दगी दे दी गई। साथ ही सभी चारों स्पा सेंटर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

    सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि गढ़ रोड स्थित मेरठ स्किन साल्यूशन के नाम से स्पा सेंटर संचालित हो रहा हैं। इसका संचालन लोहियानगर निवासी आयशा खान और ललित कुमार करते हैं। इसी तरह से मंगल पांडेय नगर में रोज वाटर विला सेंटर और ए-वन स्टूडियो फैमिली साल्यूशन के नाम से स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं।

    67858038

    रोज वाटर विला सेंटर के संचालक मोदीनगर की रेखा इसका संचालन कर रही हैं, जबकि ए-वन स्टूडियो का संचालन श्यामनगर की तब्बसुम, जागृति विहार की शालिनी शर्मा और अमजद कर रहे हैं। इसी तरह से शापरिक्स माल के अंदर युवा युनिसेफ फैमिली साल्यूशन के नाम से स्पा सेंटर संचालित हो रहा है। इसका संचालन सर्वोदय कालोनी निवासी शाईस्ता निखत और उनके पति सतेंद्र सिंह कर रहे है।

    सीओ ने बताया कि चारों स्पा सेंटरों पर जिस्मफरोशी चल रही थी। चार पुलिस की टीमों ने एक साथ छापामारी कर मौके से 16 लड़कियों को बरामद कर लिया। साथ ही संचालिका रेखा, तब्बसुम, शालिनी शर्मा और साईस्ता निखित और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। सभी स्पा सेंटर में पिछले काफी दिनों से जिस्मफरोशी चल रही है।

    दो हजार से पांच हजार तक वसूले जाते है रेट 

    स्पा सेंटर पर मनचाही लड़की से मसाज कराने के दो से पांच हजार तक की रकम वसूली जाती है। बाकायदा वाट्सएप पर ग्राहकों को लड़कियों की फोटो भी भेज दी जाती है। संचालिकाओं के मोबाइल पर शहर के काफी लोगों के वाट्सएप नंबर भी मिले है, जो उक्त स्पा सेंटरों के ग्राहक है।

    छापामारी के दौरान कुछ संचालक मौके से भाग गए

    पुलिस की छापामारी के दौरान सभी स्पा सेंटर के संचालक मौके से भाग गए है। सिर्फ संचालिका ही पुलिस गिरफ्त में आई है। उन्होंने बताया कि पिछले काफी दिनों से काम कर रही है। आर्डर पर दिल्ली और विदेश की लड़कियां भी मुहैया करा देती है। साथ ही लड़कियों को ग्राहकों के साथ दूसरे स्थान पर भेजने की सुविधा भी मुहैया कराई जाती है। सभी चारों स्पा सेंटरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    खबरें और भी

    स्थानीय पुलिस की मिलीभगत भी हुई उजागर

    स्पा सेंटर के रजिस्टर भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए है। रजिस्टरों में कुछ पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मियों के नाम भी लिखे हुए है। रजिस्टर में लिखे नामों पर भी मामले की विस्तार से जांच की जा रही है। पुलिस ने सभी स्पा सेंटरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी कब्जे में ले ली है। देखा जाएगा कि स्पा सेंटर में हर रोज किस-किस की एंट्री होती है।


    संचालिकाओं के मोबाइल से मिले 225 लड़कियों के फोटो 
    संचालिकाओं के मोबाइल में आपत्तिजनक मैसेज और 225 लड़कियों के फोटो भी मिले है, जिन्हें ग्राहकों को वाटसएप पर भेजा जाता है। बताया जाता है कि लगातार स्पा सेंटर में नयी लड़कियों को जोड़ा जाता है। कुछ लड़कियां कालेज में पढ़ने वाली भी है।