गाजियाबाद: भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने छीना लोगों का चैन, रात में लगातार होती रही ट्रिपिंग
भीषण गर्मी के बीच मुरादनगर में बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, जहां दिन में 5-6 घंटे की कटौती और रात में लगातार ट्रिपिंग हो रही है। इसस ...और पढ़ें

मुरादनगर में बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। (AI Generated Image)
HighLights
मुरादनगर में भीषण गर्मी के बीच 5-6 घंटे बिजली कटौती।
रात में लगातार ट्रिपिंग से लोगों को भारी परेशानी।
पेयजल और सिंचाई के लिए भी बिजली की कमी।
संवाद सहयोगी, मुरादनगर। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के साथ ही बिजली कटौती ने भी लोगों का चैन छीना हुआ है। लगातार होने वाली ट्रिपिंग के अलावा दिन में पांच से छह घंटे की कटौती हो रही हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मानसून से पहले पड़ रही भीषण गर्मी के दौर में क्षेत्र के लोग बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे है।
नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में पांच से छह घंटे की कटौती देखने को मिल रही है। विद्युत निगम के अधिकारियों के निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। शुक्रवार रात को नगर में अलग अलग स्थान पर बिजली गुल रही है। असालतनगर के रहने वाले सुमित त्यागी ने बताया कि 25 जून के बाद से लंबी बिजली कटौती होनी शुरू हो गई। पांच से छह घंटे की बिजली कटौती के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मात्र सात से आठ घंटे की बिजली आपूर्ति की जा रही
इसके अलावा गांवों के खेतों में भी मात्र सात से आठ घंटे की बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिस कारण सिचाई भी खेतों की नहीं हो पा रही है। रिहाइशी में बिजली कटौती के चलते पानी की टंकी नहीं भर पा रही हैं और लोगों को पेयजल की दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है। एसडीओ एसपी यादव ने बताया कि फाल्ट होने पर ही बिजली आपूर्ति रोकी जाती है। गर्मी को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है।