नमो भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, कांवड़ यात्रा में लाखों लोगों के लिए बनी सहारा; कितने प्रतिशत बढ़े यात्री?
कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम से जूझ रहे नौकरीपेशा लोगों के लिए नमो भारत ट्रेन वरदान साबित हुई है। इससे गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर स ...और पढ़ें

नमो भारत ट्रेन। जागरण
HighLights
नमो भारत ट्रेन कांवड़ यात्रा में नौकरीपेशा के लिए बनी राहत।
गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर स्टेशनों पर 40-50% यात्री बढ़े।
एनसीआरटीसी ने 52 अतिरिक्त ट्रेन फेरे शुरू किए, रिकॉर्ड यात्री।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पहले कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-मेरठ मार्ग वन-वे होने और कई रास्ते बंद रहने से नौकरी पेशा लोगों को कार्यालय पहुंचने के लिए घंटों जाम से जूझना पड़ता था। कई लोगों को छुट्टी तक लेनी पड़ती थी। अब नमो भारत ट्रेन उनके लिए राहत बन गई है।
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ आने-जाने वाले हजारों नौकरीपेशा लोग सड़क के बजाय नमो भारत ट्रेन का सहारा लेकर समय पर अपनी मंजिल तक पहुंच रहे हैं।
50 प्रतिशत तक बढ़े यात्री
यही वजह है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर और मोदीनगर स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में 40 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
लोगों की लाइफलाइन बनी नमो भारत
गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर प्रतिदिन औसतन 15 से 20 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। मुरादनगर और गुलधर स्टेशनों पर भी यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। मोदीनगर स्टेशन पर करीब 40 प्रतिशत अधिक यात्रियों ने नमो भारत सेवा का उपयोग किया।
मेरठ के ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल और मेरठ नार्थ मेट्रो स्टेशनों पर भी यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद, आनंद विहार और बेगमपुल स्टेशन पूरे कारिडोर के सबसे व्यस्त स्टेशन बने हुए हैं।
3 अगस्त को श्रावण मास के पहले सोमवार पर करीब डेढ़ लाख यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन से सफर किया, जो अब तक की सबसे अधिक औसत दैनिक यात्री संख्या है। इससे पहले आठ जून को करीब एक लाख 25 हजार 500 यात्रियों ने यात्रा कर रिकॉर्ड बनाया था। एनसीआरटीसी का मानना है कि कांवड़ यात्रा के शेष दिनों में यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।
कई प्रवेश द्वार बंद होने पर यात्री बढ़े
कुछ स्टेशनों के कई प्रवेश और निकास द्वार अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं। इसके बावजूद यात्री अन्य द्वारों से स्टेशन में प्रवेश कर यात्रा कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत कारिडोर ने नया रिकॉर्ड भी बनाया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत के कई स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद, जानिए 4 से 12 अगस्त तक क्या रहेगा असर
वहीं, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एनसीआरटीसी ने 30 जुलाई से 14 अगस्त तक नमो भारत कारिडोर पर प्रतिदिन 52 अतिरिक्त ट्रेन फेरे शुरू किए हैं। सराय काले खां से मोदीपुरम तक चलने वाली इन अतिरिक्त ट्रेनों के कारण यात्रियों को हर आठ मिनट पर ट्रेन उपलब्ध हो रही है।
नंबर गेम
- 1.50 लाख यात्रियों ने तीन अगस्त को नमो भारत ट्रेन से सफर किया
- 1.25 लाख यात्रियों ने आठ जून 2026 को सफर किया।
- 30 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रतिदिन 52 अतिरिक्त ट्रेन फेरे चलाए जा रहे