Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad: अश्लील वीडियो बना बैंककर्मी ने सगी बहनों से किया दुष्कर्म, पिता बोले- बेटियां आरोपित को कहती थीं अंकल

    By GeetarjunEdited By:
    Updated: Mon, 19 Sep 2022 10:52 PM (IST)

    साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी के रहने वाले निजी बैंक के अधिकारी ने पड़ोस में रहने वाली दो बहनों से दुष्कर्म किया। आरोपित ने उनका अश्लील वीडियो ल ...और पढ़ें

    अश्लील वीडियो बना बैंक कर्मचारी ने सगी बहनों से किया दुष्कर्म।
    अश्लील वीडियो बना बैंक कर्मचारी ने सगी बहनों से किया दुष्कर्म।

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी के रहने वाले निजी बैंक के अधिकारी ने पड़ोस में रहने वाली दो बहनों से दुष्कर्म किया। आरोपित ने उनका अश्लील वीडियो लिया, जिससे दोनों को ब्लैकमेल कर बार-बार दुष्कर्म करता था। दो बहनों में एक नाबालिग है। पुलिस ने आरोपित और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अश्लील वीडियो को जब्त कर जांच कर रही है।

    साहिबाबाद थाना क्षेत्र में पीड़ित व्यक्ति व्यापारी है। उनके पड़ोस में रहने वाला आरोपित ने एमबीए किया हुआ और वह एक निजी बैंक में अधिकारी है। आरोपित शादीशुदा है।

    ये भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez Questioned: सात घंटे बाद EoW ऑफिस से निकलीं जैकलीन, कॉनमैन सुकेश मामले में दिल्ली पुलिस कर रही है पूछताछ

    10 कक्षा में पढ़ती थी तब बड़ी बेटी

    आरोप है कि पीड़ित की 19 वर्षीय बेटी को तीन साल पहले आरोपित ने अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। तब वह 10वीं कक्षा में थी। आरोपित ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

    किशोरी बेटी से भी किया दुष्कर्म

    आरोपित ने छह माह पहले उनकी 16 वर्षीय छोटी बेटी को घर बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसे भी ब्लैकमेल कर कई बार हवस का शिकार बनाया। एक माह पहले छोटी बेटी ने अपनी मां को आरोपित के बारे में बता दिया। परेशान होकर पीड़ित परिवार ने मकान बदल दिया और दूसरी जगह रहने लगे। इसके बाद भी आरोपित छोटी बेटी को ब्लैकमेल कर उसे होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

    ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में रोटवीलर कुत्ते ने पैर पकड़कर 200 मीटर घसीटा, युवक को करानी पड़ी सर्जरी; पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

    दोस्त को दे रखी पैन ड्राइव

    पुलिस ने बताया कि आरोपित ने अश्लील वीडियो को पैन ड्राइव में डालकर दिल्ली में रहने वाले अपने दोस्त के पास रखी थी। पुलिस ने पैन ड्राइव जब्त कर ली है। पुलिस ने दोस्त को भी नामजद किया है। इस पूरे मामले की जानकारी आरोपित की पत्नी और मां को भी थी। दोनों ने आरोपित का साथ दिया। जिस वजह से मां और पत्नी को नामजद किया गया है।

    खबरें और भी

    भरोसे का किया कत्ल

    पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि दोनों बेटियां आरोपित को अंकल कहती थीं। उन्हें आरोपित और उसके परिवार पर बहुत भरोसा था। वह बेटियों को उनकी देखरेख में घर छोड़ जाते थे। तभी आरोपित बेटी के साथ दुष्कर्म करता था, लेकिन आरोपित और उसकी पत्नी ने उनके भरोसे का कत्ल किया है। वह अब किसी पर भरोसा नहीं करेंगे।

    ये भी पढ़ें- Shivaji Tallest Statue: गाजियाबाद में बन रही शिवाजी की सबसे ऊंची प्रतिमा, मुंबई में अरब सागर में लगाई जाएगी; खर्च होंगे 3600 करोड़ रुपये

    बदनामी के कारण बदला घर

    पीड़ित परिवार को जब एक माह पहले आरोपित की करतूत के बारे में पता चला तो उन्होंने बदनामी के कारण अपना घर बदल दिया। बदनामी के कारण ही उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की। थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि बेटियों के माता-पिता बदनामी के कारण मुकदमा भी दर्ज नहीं करा रहे थे।

    उन्होंने ऐसे आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और सजा दिलाने के लिए पीड़ित परिवार का हौसला बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने तहरीर लिखकर दी। पुलिस ने पाक्सो एक्ट, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।