Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गाजियाबाद में युवती के साथ छेड़छाड़ पर बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर पथराव; 10 लोग घायल

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 10:41 PM (IST)

    मुरादनगर में एक युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया जिसमें महिलाओ ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में होली पर युवती से छेड़छाड़ पर बवाल।
    गाजियाबाद में होली पर युवती से छेड़छाड़ पर बवाल।

    संवाद सहयोगी, मुरादनगर। थाना क्षेत्र में बंबा रोड स्थित एक कॉलोनी में युवती के साथ हुए छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। पत्थर लगने से महिलाओं को समेत दोनों पक्ष दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले में दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

    नगर की आदर्श नगर कॉलोनी में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार शाम उनकी पुत्री किसी काम के चलते बाहर गई थी। इस बीच कॉलोनी के ही युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने घर जाकर अपने स्वजन को इस बारे में सूचित किया। युवती के पिता इस बारे में आरोपित के स्वजन को बताया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गए। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।

    दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूसे

    दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लात घूसे व डंडों से हमला किया। इसके अलावा दोनों ओर जमकर पथराव किया गया। पथराव होन के चलते कालोनी में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच किसी ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया। पत्थर लगने के कारण दोनों पक्ष के महिलाओं समेत दस लोग लोग घायल हो गए पुलिस ने मौके जाकर लाठी फटकार लोगों को शांत कराया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    एसीपी लिपि नगायच का कहना है कि एक ही समुदाय के बीच झगड़ा हो हुआ है। दोनों से पत्थर चलने की जानकारी मिली है। कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की ओर से दोनों पक्ष के दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

    खबरें और भी

    अबुपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष

    निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव अबुपुर में होली की दोपहर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। एक-दूसरे को दाैड़ाकर पीटा। लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किये। इस दौरान पथराव भी हुआ। अफरातफरी की स्थिति के बीच पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। घटना के कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दी है।

    यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: इंदिरापुरम में सड़क पर लड़की से छेड़छाड़, सबके सामने कार में खींचने की कोशिश; लोगों ने बुलाई पुलिस