Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad Crime: बड़े भाई ने की थी छोटे भाई की गला रेतकर हत्या, उसकी पत्नी से करना चाहता था शादी

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 03:00 AM (IST)

    मामले की छानबीन में बड़े भाई राजेश शर्मा की भूमिका सामने आई। पुलिस पूछताछ की गई तो बड़े भाई ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। उसने बताया कि बब्ल ...और पढ़ें

    बड़े भाई ने गला रेतकर की थी छोटे भाई की हत्या। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    बड़े भाई ने गला रेतकर की थी छोटे भाई की हत्या। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. बड़े भाई ने छोटे भाई की गला रेतकर की थी हत्या
    2. लोनी कोतवाली क्षेत्र के सबलू गढ़ी का मामला

    जागरण संवाददाता, लोनी :  गाजियाबाद के कोतवाली क्षेत्र में बड़े भाई ने छोटे भाई के ही मौत के घाट उतार दिया था। क्षेत्र के सबलू गढ़ी में बड़े भाई ने शनिवार को (23 सितंबर) की रात छोटे भाई का चाकू से गला रेत दिया था, अब इस घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी ने छोटे भाई की पत्नी से शादी करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि सबलू गढ़ी के बब्लू शर्मा की 23 सितंबर की रात हत्या हुई थी।

    शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट

    मामले की छानबीन की गई तो उसके बड़े भाई राजेश शर्मा की भूमिका सामने आई। उससे पूछताछ की गई तो वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। उसने बताया कि बब्लू से उसकी लड़ाई होती रहती थी। 23 सितंबर को बब्लू शराब पीकर उसके पास पहुंचा। उसे भी शराब पिलाई। इसके बाद दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया।

    उसने सोचा कि बब्लू की हत्या करके आत्महत्या साबित कर देगा। उसकी पत्नी से शादी कर लेगा। इसी योजना के तहत उसने घर में रखे सब्जी काटने के चाकू से बब्लू का गला रेतकर हत्या कर दिया। इसके बाद उसने चाकू नाली में फेंक दिया और फरार हो गया।

    खबरें और भी

    शादी करके हड़पना चाहता था जायदाद

    पुलिस ने बताया कि राजेश ट्रक चलाता है और बब्लू स्कूल बस चलाता था। राजेश की शादी नहीं हुई थी। वह बब्लू की पत्नी से शादी करके उसका जमीन जायदाद भी हड़पना चाहता था।

    यह भी पढ़ेः  दिल्ली से झांसी जा रही ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री का पैर फिसला, फिर जो हुआ; रह जाएंगे दंग