Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गाजियाबाद में बढ़ें डेंगू के मामले, बदहाल वार्डों में स्टाफ नर्स के सहारे हो रहा मरीजों का इलाज

    By Madan PanchalEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 09:34 AM (IST)

    डेंगू के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। रोज 10 से अधिक नए केस मिल रहे हैं। जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिक ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में बढ़ें डेंगू के मामले, बदहाल वार्डों में स्टाफ नर्स के सहारे हो रहा मरीजों का इलाज।
    गाजियाबाद में बढ़ें डेंगू के मामले, बदहाल वार्डों में स्टाफ नर्स के सहारे हो रहा मरीजों का इलाज।

    HighLights

    1. अस्पतालों को बदहाल वार्ड में हो रहा है डेंगू के मरीजों का इलाज
    2. गंदी मच्छरदानी लगा रहे हैं मरीज
    3. वार्ड ब्वॉय और स्टाफ नर्स के सहारे चल रहा इलाज

    गाजियाबाद, मदन पांचाल। जिले में डेंगू के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। रोज 10 से अधिक नए केस मिल रहे हैं। जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते डेंगू वार्ड बदहाल है। 24 घंटे में एक बार चिकित्सक का राउंड लगता है।

    वार्ड ब्वॉय और स्टाफ नर्स के सहारे मरीजों का इलाज चल रहा है। पंखा-कूलर का भी इंतजाम नहीं है। मरीजों को बेहद गंदी मच्छरदानी दी गईं है। वार्ड के साथ ही बाथरूम में गंदगी का अंबार है। भर्ती मरीज दिन-रात परेशान रहते हैं। यह स्थित तब है, जबकि शासन स्तर से डेंगू मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    सीएचसी डासना, लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर और भोजपुर में डेंगू वार्ड में बहुत कम मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। जिला एमएमजी अस्पताल में सात और संयुक्त अस्पताल के डेंगू वार्ड 12 मरीज भर्ती हैं।

    डेंगू के 10 नए मरीज मिले

    शनिवार को 95 मरीजों की जांच करने पर पांच बच्चों समेत डेंगू के 10 नए केस मिले हैं। डेंगू के नए केस नंदग्राम,मकनपुर,नेहरूनगर,इंदिरापुरम,विश्वासनगर सिहानी,कविनगर, तुराबनगर,कैलाशनगर,सरायनजर अली और शांतिनगर में मिले हैं।

    जिला सर्विलांस अधिकारी डा.आरके गुप्ता ने बताया कि जुलाई से लेकर अब तक डेंगू के कुल 558 केस मिल चुके हैं। मलेरिया के 22 और स्क्रब टायफस के 15 केस मिल चुके हैं। एक केस चिकनगुनिया का भी मिला है। 169 टीमों ने 137 क्षेत्रों के 4569 घरों का सर्वे किया।

    यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक व नगर पालिका EO के उत्पीड़न से परेशान युवक ने की आत्महत्या, पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

    इस दौरान 117 घरों में एडीज मच्छर का लार्वा मिलने पर उसे तुरंत नष्ट कराया गया। दो लोगों को नोटिस दिया गया है। 56 स्थानों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया है। 80 क्षेत्रों में डेंगू व मलेरिया से बचाव एवं सतर्कता के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    खबरें और भी

    विगत छह साल में मिले डेंगू व मलेरिया के केसों का विवरण

    साल डेंगू मलेरिया
    2018 68 105
    2019 88 146
    2020 15 12
    2021 1238 31
    2022 901 19
    2023 558 22

    इन क्षेत्रों में अधिक फैल रहा है डेंगू

    • क्रासिंग रिपब्लिक
    • भीम नगर
    • संजयनगर
    • राजनगर
    • गोविंदपुरम
    • हरसांव पुलिस लाइन
    • शास्त्रीनगर
    • चिरंजीव विहार
    • अवंतिका
    • कविनगर
    • गुलधर व सेक्टर-23
    • राजनगर एक्सटेंशन
    • नंदग्राम
    • सेवानगर
    • घूकना
    • कैला भट्टा
    • इस्लाम नगर
    • मरियम नगर
    • पंचवटी
    • नेहरू नगर
    • करहैडा
    • शालीमार गार्डन
    • राजेंद्र नगर
    • वसुंधरा
    • वैशाली
    • इंदिरापुरम
    • कौशांबी
    • मोदीनगर
    • मुरादनगर
    • डासना
    • लोनी
    • प्रतापविहार
    • विजयनगर
    • रईसपुर
    • तुराब नगर
    • लालकुआं

    कैलाशनगर निवासी हसीन ने बताया- 2 दिन से बेटा अमन डेंगू होने पर जिला एमएमजी अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती है। रात को कोई चिकित्सक देखने नहीं आते हैं। मच्छरदानी भी नहीं दी है। गंदगी के चलते बाथरूम में जाने का मन नहीं करता है।

    इस बारे में सीएमओ डॉ भवतोष शंखधर ने कहा- डेंगू वार्ड में मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। साफ सफाई को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। 24 घंटे चिकित्सकों की उपलब्धता अनिवार्य है। लापरवाही बरतने वालों को नोटिस जारी किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Ghaziabad News: तेज धमाके के साथ जमींदोज हुई दो मंजिला अवैध पटाखा फैक्ट्री, तीन की मौत