Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad: नदी में डूबे दोनों बच्चों के शव मिले, परिजनों ने स्कूल पर लगाया ये आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 01:02 AM (GMT+05:30)

    हरनंदी नदी में सोमवार को डूबे दोनों बच्चों के शव मंगलवार को बरामद हो गए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं स्वजन ने मंगलवार ...और पढ़ें

    नदी में डूबे दोनों बच्चों के शव मिले, परिजनों ने स्कूल पर लगाया ये आरोप
    नदी में डूबे दोनों बच्चों के शव मिले, परिजनों ने स्कूल पर लगाया ये आरोप

    HighLights

    1. गाजियाबाद की हरनंदी नदी में नहाते समय डूबे थे दो बच्चे।
    2. स्वजन ने किया हंगामा, स्कूल पर कार्रवाई की मांग।

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। हरनंदी नदी में सोमवार को डूबे दोनों बच्चों के शव मंगलवार को बरामद हो गए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं, स्वजन ने मंगलवार को हंगामा कर स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग की है।

    नई बस्ती में रहने वाला 11 वर्षीय शिवम और सात वर्षीय कल्लू के डूबने की सूचना दी गई थी। पुलिस को नदी किनारे से इनके कपड़े भी मिले थे।

    स्कूल प्रशासन पर लगे ये आरोप

    शिवम के स्वजन का आरोप था कि फीस बकाया होने के कारण सोमवार को उसे परीक्षा देने से रोककर स्कूल से लौटा दिया गया था, जिस कारण वह खेलने चला गया और नदी में डूब गया। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना था कि शिवम स्कूल में आया ही नहीं था और इस संबंध में उसके स्वजन को फोन भी किया गया था। स्वजन ने फोन उठाया नहीं था।

    ये भी पढ़ें- Ghaziabad News: साहिबाबाद में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

    नदी में मिला शव

    पहले स्थानीय गोताखोर और फिर एनडीआरएफ की टीम बच्चों को तलाश करने पहुंची थी। मंगलवार को भी सुबह से ही टीमें तलाश में जुट गई थीं। दोपहर बाद शिवम और शाम के समय कल्लू का शव नदी से मिल गया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने स्वजन के आरोपों की जांच कर रहे हैं। शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई करेंगे।

    ये भी पढ़ें- Ghaziabad News: एसआईटी करेगी मतांतरण मामले की जांच, आरोपियों से बरामद हुए 15 मोबाइल

    खबरें और भी