Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad Dengue Cases: गाजियाबाद में चिकनगुनिया का पहला मरीज मिला, 10 में डेंगू की हुई पुष्टि

    By Deepa SharmaEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 07:38 AM (IST)

    Ghaziabad Dengue Cases गाजियाबाद में चिकनगुनिया का एक और डेंगू के 10 नए केस मिले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि जुलाई से लेकर ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में चिकनगुनिया का पहला मरीज मिला, 10 में डेंगू की हुई पुष्टि
    गाजियाबाद में चिकनगुनिया का पहला मरीज मिला, 10 में डेंगू की हुई पुष्टि

    HighLights

    1. 31 घरों में मिला डेंगू मच्छर का लार्वा, 44 क्षेत्रों में किया स्प्रे

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। जिले में रविवार को चिकनगुनिया का एक और डेंगू के 10 नए केस मिले हैं। संजय नगर, राजनगर, कविनगर व नेहरू नगर समेत अन्य इलाकों में डेंगू के केस मिले हैं।

    जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि जुलाई से लेकर अब तक डेंगू के कुल 487 केस मिल चुके हैं। मलेरिया के 19 और स्क्रब टायफस के 15 केस मिल चुके हैं। रविवार को चिकनगुनिया का एक नया मरीज मिला। 54 टीमों ने 49 क्षेत्रों के 2104 घरों का सर्वे किया।

    इस दौरान 31 घरों में एडीज मच्छर का लार्वा मिलने पर उसे तुरंत नष्ट कराया गया। एक को नोटिस दिया गया है। 44 स्थानों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया है। एक जगह डेंगू व मलेरिया से बचाव एवं सतर्कता के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    Also Read-

    गाजियाबाद में डेंगू का आतंक: 5 बच्चे समेत मिले 13 नए मरीज, सर्वे में सौ से ज्यादा घरों में मिला एडीज का लार्वा

    युवाओं को मौत के मुहाने पर ले जा रही जल्दी बॉडी बनाने की जिद, ऐसे जिम ट्रेनर से बनाएं दूरी

    डेंगू के मरीजों का विवरण

    तिथि      मरीज

    एक सितंबर  11

    दो सितंबर  11

    तीन सितंबर  10

    चार सितंबर  13

    पांच सितंबर  14

    छह सितंबर  13

    सात सितंबर  10

    आठ सितंबर 13

    नौ सितंबर  12

    10 सितंबर  13

    11 सितंबर  08

    12 सितंबर  10

    13 सितंबर  08

    14 सितंबर  11

    15 सितंबर  13

    16 सितंबर  13

    17 सितंबर  10