विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

30 मिनट हवा में चक्कर लगाता रहा विमान, 178 यात्री थे सवार; कोलकाता से हिंडन एयरपोर्ट पर उतरनी थी फ्लाइट

Published: Wed, 19 Mar 2025 08:12 AM (IST)

कोलकाता से हिंडन एयरपोर्ट आने वाली फ्लाइट मंगलवार को करीब आधे घंटे तक गाजियाबाद शहर के ऊपर चक्कर लगाती रही। ...और पढ़ें

एअर इंडिया एक्सप्रेस की 184 सीटर फ्लाइट की घटना। फाइल फोटो- जागरण
एअर इंडिया एक्सप्रेस की 184 सीटर फ्लाइट की घटना। फाइल फोटो- जागरण

HighLights

  1. कोलकाता से हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल पर उतरनी थी सुबह 9:20 बजे फ्लाइट
  2. 9:50 पर लैंड हुआ, यात्रियों को बताया गया एयरपोर्ट के आसपास दिख रहे पक्षी
  3. एयरपोर्ट निदेशक ने कहा- नहीं थी फ्लाइट में कोई तकनीकी दिक्कत, कारण नहीं किया स्पष्ट

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। कोलकाता से हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल पर सुबह सवा नौ बजे आने वाली फ्लाइट मंगलवार को करीब आधे घंटे तक शहर के ऊपर ही चक्कर लगाती रही। फ्लाइट 9:50 पर लैंड हुई। इस फ्लाइट में 178 यात्री सवार थे।

विमान में बैठे यात्रियों का दावा था कि आधा घंटा की देरी से लैंडिंग होने पर यात्रियों को बताया गया कि एयरपोर्ट के आसपास पक्षी दिखाई दे रहे हैं, जिसकी वजह से समय पर लैंडिंग नहीं हो सकी।

हालांकि, एयरपोर्ट निदेशक ने इसका कारण स्पष्ट नहीं किया। एअर इंडिया एक्सप्रेस की 184 सीटर फ्लाइट मंगलवार की सुबह सात बजे कोलकाता से 178 यात्रियों को लेकर हिंडन एयरपोर्ट के लिए उड़ी थी। सुबह 9:20 बजे उसे यहां लैंड करना था।

कृपया अपनी सीट बेल्ट बांध लें...

फ्लाइट में बैठे यात्रियों ने बताया कि तय लैंडिंग के समय से करीब 20 मिनट पहले अनाउंसमेंट किया गया था कि सभी अपनी सीट बेल्ट बांध लें। इसके बाद भी फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी और गाजियाबाद के ऊपर ही चक्कर लगाती रही। यात्रियों को बताया गया कि पक्षी दिखाई देने की वजह से विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी।

एयरपोर्ट निदेशक ने कारण नहीं किया स्पष्ट

इस संबंध में कंपनी के प्रतिधिनियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। वहीं हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि इस संबंध में एयरलाइंस कंपनी से वार्ता कर जानकारी कि गई तो कंपनी ने किसी प्रकार की फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत होने की बात से इन्कार कर दिया। कारण स्पष्ट नहीं किया है।

मार्च से शुरू हुई है गोवा, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए उड़ान

एअर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से एक मार्च को हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से गोवा, कोलकाता, दो मार्च से बेंगलुरु के लिए उड़ान सेवाएं शुरू की हैं। 22 मार्च से जम्मू और चेन्नई के लिए व 30 मार्च से भुवनेश्वर के लिए उड़ान प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें-

  • दिल्ली-NCR वालों की बल्ले-बल्ले! गाजियाबाद से मुंबई के लिए पहली और बेंगलुरु के लिए दूसरी फ्लाइट शुरू
  • गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से बढ़ सकती है विमानों की संख्या, विस्तारा और इंडिगो सहित इन एयरलाइंस से चल रही बात

  • देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।