Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गाजियाबाद में डॉक्टर के घर से चोरी हुए थे 30 लाख रुपये के सोने के गहने, थाने का चक्कर काट रहा पीड़ित

    By Edited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 08:31 PM (IST)

    गाजियाबाद में साहिबाबाद के विक्रम एन्क्लेव में 15 अगस्त को डॉक्टर के फ्लैट में हुई चोरी में चोर 50 तोले सोने के गहने चोरी कर ले गए थे। चोरी किए गए गहन ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में डॉक्टर के घर से चोरी हुए थे 30 लाख रुपये के सोने के गहने
    गाजियाबाद में डॉक्टर के घर से चोरी हुए थे 30 लाख रुपये के सोने के गहने

    HighLights

    1. पुलिस पर सिर्फ आश्वासन देने का आरोप
    2. मौके से लिए गए फिंगर प्रिंट

    साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव में 15 अगस्त को डॉक्टर के फ्लैट में हुई चोरी में चोर 50 तोले सोने के गहने चोरी कर ले गए थे। पीड़ित ने पुलिस को लिस्ट दी है। इनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख होगी।

    35 हजार रुपये नकद भी थे

    पीड़ित रोज थाने के चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें बस आश्वासन मिल रहा है। डॉ. ललित मोहन ने बताया कि उनके घर से चोर 50 तोले गहने ले गए थे। इसमें सोने हीरे सभी शामिल हैं। 35 हजार रुपये नकद थे। जो बेटी के शादी के बाद नए नोट थे।

    इन गहनों में पुश्तैनी, उनकी शादी के व उनके द्वारा खरीने गए गहने थे। जिनकी कीमत 30 लाख से भी अधिक है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना शालीमार गार्डन थाने जाते हैं। चोरी के मामले में अपडेट लेते हैं। आरोप है कि तीन दिन से पुलिस उन्हें जल्द चोरों को पकड़ने का आश्वासन ही दे रही है।

    अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

    अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है, जबकि घटना स्थल और उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस काम करे तो चोरों का पता चल सकता है। फारेंसिक टीम ने भी मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं।

    खबरें और भी

    टीम को उसपर काम करना चाहिए। जिससे जल्द से जल्द चोरों का पता चल सके। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि चोरों की तलाश में पुलिस की टीम लगी है। जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।