यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UPPCL: बिजली विभाग ने शुरू की ताबड़तोड़ छापेमारी, निगम की टीम ने 53 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई
मुरादनगर में विद्युत निगम की टीम ने छापेमारी कर 53 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में 150 से अधिक घरों पर छापे मारे और ब ...और पढ़ें

HighLights
- मुरादनगर में बिजली चोरी करते 53 लोग पकड़े गए |
- विद्युत निगम की टीम ने की छापेमारी |
- बकायादारों से बिल भुगतान की अपील |
संवाद सहयोगी, मुरादनगर। विद्युत निगम की टीम छापामार कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी में लिप्त 53 लोगों को पकड़ा। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। विद्युत निगम के दो दिवसीय अभियान की शुरूआत ग्रामीण क्षेत्र से की।
अभियान के तहत विद्युत निगम की रावली, काकड़ा, सुरानी आदि गांव में जाकर 150 अधिक घरों में छापे मारे। स्थानीय जेई के नेतृत्व में टीम ने बिजली चोरी कर रहे 53 घरों में जाकर कनेक्शन को बंद कराया। टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ अर्थदंड भी लगाया। विद्युत निगम की टीम के आने की सूचना मिलने पर बहुत से लोग अपने घर व दुकान आदि को बंद करके भाग गए।
बकायादारों से बिल के भुगतान की अपील
इसके अलावा अभियान के दौरान टीम ने बकायादारों से भी बिल का भुगतान करने की अपील की। अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी व बकायादारों से अपील करने के लिए समय समय पर कार्रवाई की जाती है। आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार अभियान चलाया जाएगा।