Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गाजियाबाद में थाने से चंद कदम की दूरी पर बदमाशों ने लूटी चेन, हमले में घायल हुआ युवक

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 11:31 AM (IST)

    कौशांबी थाने से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने युवक से चेन लूट ली। चेन लूट के दौरान युवक के गले पर बदमाशों द्वारा किए हमले में काफी चोटें आईं ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में थाने से चंद कदम की दूरी पर बदमाशों ने लूटी चेन।
    गाजियाबाद में थाने से चंद कदम की दूरी पर बदमाशों ने लूटी चेन।

    HighLights

    1. कौशांबी थाने से चंद कदम की दूरी पर बदमाशों ने लूटी चेन
    2. बदमाशों ने युवक की गर्दन पर किया हमला

    गाजियाबाद/साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। साहिबाबाद के कौशांबी थाने से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार रात को युवक से चेन लूट ली। चेन लूट के दौरान युवक के गले पर बदमाशों द्वारा किए हमले में काफी चोटें आईं हैं, जिससे युवक घायल हो गया। आरोपित लूट के बाद फरार हो गए।

    पीड़ित ने बताया कि वह भोवापुर के डब्लू कौशांबी में काम करते हैं। शनिवार रात को वह ड्यूटी से पैदल घर लौट रहे थे। जैसे ही वह थाने के पास पहुंचे तभी अपाचे बाइक पर आए बदमाशों ने उनके गले से चेन लूट ली। उन्होंने शोर मचाया तब तक बदमाश फरार हो गए।

    Ghaziabad News

    उन्होंने आगे बताया कि उनके दो अन्य साथी भी कुछ दूरी पर बाइक से थे। सभी ने हेलमेट लगाया हुआ था। वारदात कर तेजी से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। वह पास के निजी अस्पताल पहुंचे और उपचार कराया। उन्होंने कौशांबी थाने पहुंचकर शिकायत की है।

    शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें: Ghaziabad Fire: गाजियाबाद में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 8 गाड़ियां

    खबरें और भी